Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Women Security: कौन है यह रोहिणी खडसे जिन्होने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति से क्यों मांगा “licence to kill”

हमें एक हत्या की छूट दी जाए महिला सुरक्षा को लेकर रोहिणी खडसे का यह बयान समाज के लिए एक गंभीर संदेश है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए सख्त कानूनों की मांग करी।

Ahmed Naseem by Ahmed Naseem
March 9, 2025
in राष्ट्रीय
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Women Security: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की रोहिणी खडसे ने देश में महिलाओं की बढ़ती असुरक्षा पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हर दिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। ऐतिहासिक योद्धाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब महारानी तारारानी और अहिल्या देवी होल्कर ने मातृभूमि की रक्षा के लिए हथियार उठाए थे, तो आज की महिलाएं समाज सुधार के लिए क्यों पीछे रहें?अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने हाल ही में मुंबई में 12 साल की बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना का हवाला देते हुए कहा कि देश की आर्थिक राजधानी में ही ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो पूरे देश की स्थिति कैसी होगी?

महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी मिले

अपने पत्र में रोहिणी खडसे ने साफ तौर पर कहा कि महिलाओं को दमनकारी मानसिकता, बलात्कारी प्रवृत्ति और लचर कानून व्यवस्था से आजादी मिलनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की निष्क्रियता अपराधियों को और बेखौफ बना रही है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए जाएं और उनका सख्ती से पालन हो।

RELATED NEWS

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

February 6, 2026
Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

February 5, 2026

महिला सुरक्षा पर चौंकाने वाली रिपोर्ट

रोहिणी खडसे ने वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि भारत महिलाओं की सुरक्षा के मामले में एशिया का सबसे असुरक्षित देश बन गया है। इस रिपोर्ट में महिलाओं के अपहरण, गुमशुदगी, घरेलू हिंसा और अन्य गंभीर अपराधों के आंकड़े दिए गए हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं।उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इसके लिए सख्त कानून लागू करने और अपराधियों को कड़ी सजा देने की जरूरत है।

“हमें एक हत्या की छूट दी जाए”

महिला सुरक्षा को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए रोहिणी खडसे ने कहा कि अगर सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती, तो हमें आत्मरक्षा के लिए एक हत्या करने की छूट देनी चाहिए।

उनका कहना था कि अगर महिलाएं खुद अपनी सुरक्षा के लिए कोई कदम उठाती हैं, तो उन्हें कानूनी रूप से सुरक्षा दी जानी चाहिए। यह बयान महिलाओं की बढ़ती असुरक्षा और सिस्टम की नाकामी पर उनकी नाराजगी को दर्शाता है।

रोहिणी खडसे कौन हैं?

रोहिणी खडसे महाराष्ट्र के जलगांव जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की अध्यक्ष हैं। वे एनसीपी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे की बेटी हैं। एकनाथ खडसे ने 2020 में बीजेपी छोड़कर एनसीपी जॉइन की थी। हालांकि, 2024 में उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी।

 

Tags: Crime Newswomen safetywomen's rights
Share197Tweet123Share49
Ahmed Naseem

Ahmed Naseem

Related Posts

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

by SYED BUSHRA
February 6, 2026

Brutal Murder Case Exposed: कौशांबी, सैनी क्षेत्र के कानेमई गांव निवासी किसान गणेश प्रसाद राजपूत की हत्या उसकी बेटी के...

Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

by SYED BUSHRA
February 5, 2026

Bride Turned Killer: एक दिल दहला देने वाले मामले में, शादी के सिर्फ़ तीन महीने बाद ही एक दुल्हन ने...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत से हिला इलाका, जांच में जुटी पुलिस, क्या सुसाइड नोट और मोबाइल डेटा से खुलेंगे राज

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत से हिला इलाका, जांच में जुटी पुलिस, क्या सुसाइड नोट और मोबाइल डेटा से खुलेंगे राज

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

Ghaziabad News:गाजियाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार...

फोन कॉल बना मौत का कारण: गुस्से में भाई ने बहन पर ढाया कहर

गोंडा : फोन कॉल बना मौत का कारण शक में भाई ने बहन की हत्या की, मां भी बनी साथी

by Kanan Verma
December 1, 2025

गोंडा के बस्ती जिले में एक लड़की की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि...

forced conversion case in noida today

Noida Forced Conversion Case:शादीशुदा महिला का जबरन मतांतरण कराने का सनसनीखेज मामला,तीन आरोपित गिरफ्तार,दो की तलाश जारी

by SYED BUSHRA
September 9, 2025

Forced Conversion Case: फेज तीन थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली शादीशुदा महिला का जबरन मतांतरण कर निकाह...

Next Post
Kathua dead bodies found

Jammu Kashmir : कौन थे वह तीन बदनसीब, रास्ता भटके मिली मौत, आतंकी घटना या हादसा पोस्टमार्टम में खुलेगा राज़

IND vs NZ : स्पिनर्स की ‘जादूगरी’ के बाद रोहित शर्मा की चतुराई से भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी, कुछ ऐसे फाइनल में लड़कर हारे कीवी

IND vs NZ : स्पिनर्स की ‘जादूगरी’ के बाद रोहित शर्मा की चतुराई से भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी, कुछ ऐसे फाइनल में लड़कर हारे कीवी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist