Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

सच बोलने पर Yes Madam ने 100 कर्मचारियों को निकाला, सोशल मीडिया पर बवाल के बाद लिया यू-टर्न

YesMadam, जो एक डोरस्टेप ब्यूटी सर्विस प्लेटफार्म है। उसने अपने कर्मचारियों को एक इंटरनल सर्वे के आधार पर नौकरी से निकाल दिया था, सर्वे में जिनका जवाब था कि वे तनाव में हैं। ऐसे करीब 100 कर्मचारी इस अजीब फैसले का शिकार हुए थे। अब इस पर कंपनी ने यू टर्न लिया है

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
December 10, 2024
in राष्ट्रीय
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Yes Madam Update-जो घरेलू सेवाओं की कंपनी है, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मेल के कारण विवादों में आ गई। वायरल हुए इस मेल में लिखा था कि कंपनी ने तनाव में रहने वाले 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह खबर आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

कंपनी ने दी सफाई

सोशल मीडिया पर आलोचना बढ़ने के बाद Yes Madam ने बयान जारी करते हुए सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह मेल उनके एक जागरूकता अभियान का हिस्सा था और किसी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला गया। उनका कहना था कि इस मेल का मकसद वर्कप्लेस पर तनाव के मुद्दे को सामने लाना था।

RELATED POSTS

No Content Available

तनाव पर जागरूकता फैलाने का प्रयास

कंपनी ने बताया कि उनकी यह योजना काम के दौरान कर्मचारियों के तनाव को लेकर जागरूकता फैलाने की थी। बयान में कहा गया कि पोस्ट और मेल को जानबूझकर पब्लिक किया गया ताकि इस मुद्दे पर चर्चा शुरू हो। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने सभी कर्मचारियों का सम्मान करते हैं और किसी को भी काम से नहीं निकाला गया है।

क्या था पूरा मामला?

बीते दिनों Yes Madam का एक मेल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें लिखा गया था कि एक सर्वे के जरिए यह समझने की कोशिश की गई कि कर्मचारी काम के दौरान कितना तनाव महसूस करते हैं। जिन कर्मचारियों ने ज्यादा तनाव की बात कही थी, उन्हें नौकरी से निकालने की बात इस मेल में लिखी गई थी। यह खबर वायरल होते ही लोगों ने कंपनी को कठघरे में खड़ा कर दिया।

सोशल मीडिया पर माफी

आखिरकार कंपनी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया और माफी मांगी। उन्होंने साफ किया कि किसी की नौकरी नहीं गई है। और यह सब सिर्फ एक प्लान का हिस्सा था। उनका कहना है कि वे वर्कप्लेस तनाव को गंभीरता से लेते हैं और इसके समाधान के लिए काम कर रहे हैं।

अब हकीकत क्या है यह तो कंपनी ही जाने पर इससे यह बात साबित हो जाती है की सोशल मीडिया की कितनी ताकत है। जो अच्छे- अच्छे को अपनी बात से U, टर्न लाने पर मजबूर कर देती है।

Tags: corporate communicationemployee supportworkplace stress
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Meerut

मेरठ में फिल्म एक्टर मुश्ताक खान का अपहरण, गैंग ने फिरौती से वसूला पैसा

Best Beach Places

Best Beach Places: नए साल पर भीड़ से बचकर सुकून से मनाएं जश्न, गोवा के अलावा इन समुद्री किनारों का करें रुख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version