रेलवे स्टेशन पर महिला के बाल काटकर भागा युवक, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान…

मुंबई में सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने दादर रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री के बाल काटने के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हाल ही में, इस व्यक्ति ने एक महिला के बाल काटकर वहां से भागने की कोशिश की थी।

Maharastra News

Maharastra News : मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री के बाल काटने के आरोप में सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 35 वर्षीय दिनेश गायकवाड़ को गिरफ्तार किया है। गायकवाड़ एक निजी कंपनी में काम करता है, और पुलिस ने उसे घटना के एक दिन बाद मुंबई सेंट्रल स्टेशन से पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि उसे उसके लंबे बालों से नफरत थी। घटना उस समय की है जब महिला दादर स्टेशन की पश्चिमी लाइन की ओर जा रही थी। हालांकि, महिला ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह भी पढ़ें : तिरुपति बालाजी मंदिर में मची भयानक भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक

यह मामला एक दिन बाद सामने आया था जब दादर में एक अनजान शख्स द्वारा लड़की के बाल काटने का आरोप था। इससे पहले, चोटी कटवा की घटनाएं उत्तराखंड के रामनगर और जम्मू में भी चर्चा का विषय बन चुकी थीं, जहां महिलाएं अपने बालों के बारे में चिंतित हो गई थीं।

Exit mobile version