Site icon News1India

Mahakumbh 2025: जानिए किन पसंदीदा सिंगर्स की आवाज़ गूंजेंगी अब महाकुंभ में,मंत्रालय द्वारा जारी की गई लिस्ट

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 में दुनियाभर से करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचेंगे। गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर पवित्र स्नान का विशेष महत्व है जो हर किसी को इसकी ओर खींच लाता है। इस बार इस आयोजन में न केवल धार्मिक बल्कि क्लचरल अनुभव भी मिलेगा। शंकर महादेवन, कैलाश खेर और मोहित चौहान जैसे बॉलीवुड सिंगर्स श्रद्धालुओं का मन मोहने को तैयार हैं।

संगीत और स्पेचुरिटी का संगम

संस्कृति मंत्रालय ने इस महाकुंभ को भव्य बनाने के लिए बहुत सारे बड़े कलाकारों को बुलाया है। शंकर महादेवन के गाने महाकुंभ के पहले दिन से ही माहौल को खास बना देंगे। उनके बाद कैलाश खेर, हरिहरन और कविता कृष्णमूर्ति जैसे दिग्गज अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। आखिरी दिन मोहित चौहान अपने गानों से समापन करेंगे। ये कार्यक्रम न सिर्फ मनोरंजन बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव भी देंगे।

सुरक्षा और स्वास्थ्य का पूरा ख्याल

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन ने खास तैयारियां की हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि 125 ऐडवांस एम्बुलेंस तैयार हैं। इसके साथ ही एयर और नदी एम्बुलेंस भी तैनात की गई हैं। किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत मदद मिलेगी।

7 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन में सुरक्षा सबसे अहम होती है। इस बार 7 स्तरीय सुरक्षा योजना लागू की गई है। पुलिस महानिरीक्षक तरुण गाबा ने कहा, हमने 2700 कैमरे और एआई लैस तकनीक का उपयोग किया है। हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। इससे श्रद्धालु सुरक्षित और बिना किसी भय के इस आयोजन का हिस्सा बन सकेंगे।

 

महाकुंभ 2025 आस्था, संस्कृति और भव्यता का अद्भुत संगम होगा। यहां न सिर्फ पवित्र स्नान का महत्व है, बल्कि आध्यात्मिक संगीत से भी अनुभव यादगार बनेगा। सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत व्यवस्था से हर श्रद्धालु बिना किसी डर के इस आयोजन का हिस्सा बन सकेगा।

Exit mobile version