नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। शरीर दुबला-पतला, पर दिमाग कम्पयूटर। तभी तो टीम इंडिया में एक वक्त जिगरवाले फिरकी गेंदबाज को फैंस ने कुलचा दिया नाम। कनपुरिया चाइनामैन कुलदीप यादव के साथ छोटे से कदकाठी के इस गेंदबाज ने 22 गज की पिच पर विपक्षी टीमों को बल्लेबाजों को हरवक्त करवाया करता था नागिन डांस। समय बीता और कुचला का डंका पूरी दुनिया में बजा। तभी कुलदीप के साथी गेंदबाज की जिंदगी में धनश्री वर्मा की एंट्री होती है। धनश्री वर्मा पेशे से एक यूट्यूबर और कोरियोग्राफर थीं। दोनों की लव स्टोरी का आगाज होता है। शादी के साथ प्रेम कहानी सक्सेसफुल हो जाती है, तभी फिरकी बॉलर और उनकी बीवी के बीच विवाद हो जाता है। पति-पत्नी अलग हो जाते हैं। कुलचा की जोड़ी भी टूट जाती है और स्पिनर टीम इंडिया से बाहर कर दिया था। समय बीता और क्रिकेटर के जीवन में नई गर्ल की धमाकेदार एंट्री होती है। फिर क्या था दोनों का प्यार परवान चढ़ता है और गेंदबाल प्यार के साथ ही क्रिकेट की पिच का फिर से जादूगर बन गया।
हां हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के फिरकी बॉलर यजुवेंद्र चहल के बारे में। जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते हुए नजर आए। जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर चहल की नई प्रेमिका के बारे में सर्च करने लगे। साथ ही कमेंट भी लिखने लगे। एक युजर्स ने यजुवेंद्र चहल की गर्लफ्रेंड के बारे में जानकारी साझा करते हुए लिखा कि फिरकी बॉलर अभी लंदन में हैं, जहां उन्होंने अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। चहल को जानने वाले एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि चहल अभी काउंटी चैंपियनशिप खेलने के लिए इंग्लैंड में हैं। उनकी अभी भारतीय क्रिकेट टीम में जगह नहीं बन पा रही है, जिस कारण वह अभी काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं।
अब हम आपको टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल की पहली प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं जो बेहद फिल्मी है। चहल की पहली पत्नी का धनश्री वर्मा है। चहल और धनश्री की लव स्टोरी की शुरुआत कोविड19 लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई। चहल ने टाइम पास के लिए डांस क्लास ज्वाइन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का डांस वीडियो देखकर उनसे डांस सीखने का मन बनाया। धनश्री वर्मा एक यूट्यूबर और कोरियोग्राफर हैं। धनश्री से डांस सीखने के वक्त चहल उन पर फिदा हो गए और अपना दिल दे बैटे। चहल ने एक दिन धनश्री को प्रपोज कर दिया। धनश्री भी चहल को गले लगा लिया और दोनों की प्रेम कहानी परवान चढ़ने लगी। चहल और धनश्री ने 22 दिसंबर 2020 को गुरुग्राम में शादी कर ली। शादी के दो साल के बाद दोनों के बीच मनमुटाव हुआ और धनश्री ने चहल से खुद को अलग कर लिया। मामला कोर्ट में गया और फिर कपल अलग हो गए।
धनुश्री से रिश्ते खराब होने का असर चहल के क्रिकेट कॅरियर पर पड़ा। उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। करीब तीन साल से चहल भारतीय टीम से बाहर हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। फिर भी टीम में वह जगह नहीं बना पाए। पत्नी से अलग होने के बाद चहल की जिंदगी में आरजे महवश आ गई हैं। चहल और आरजे महवश को लंदन की सड़कों पर घूमते हुए लोगों ने देखा है। जानकार बताते हैं कि जल्द ही चहल अपनी प्रियसी आरजे महवश के साथ शादी कर सकते हैं। आरजे महवश के बारे में द कपिल शर्मा के शोर में चहल ने इशारों-इशारों में बता दिया था। इसके बाद आरजे महवश आईपीएल के मैचों के दौरान ग्राउंड में दिखीं।