सिक्किम में कुदरत का कहर… नाथू ला में भारी हिमस्खलन से 6 पर्यटकों की मौत, 11 घायल, 150 लोगों के बर्फ में फंसे होने की आशंका

सिक्किम के नाथू ला पहाड़ी दर्रे से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भारी हिमस्खलन से छह पर्यटकों की मौत हो गई तो वहीं 11 लोग घायल हुए है। भारी हिस्खलन के बाद कई पर्यटकों के बर्फ में फंसने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मिली जानकारी के अनुसार हिमस्खलन के दौरान 150 से अधिक पर्यटक नाथू ला पहाड़ी दर्रे में मौजूद थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर 15वें माइल पर हुए हिमस्खलन में छह पर्यटकों की मौत हो गई, तो वहीं 80 से ज्यादा लोगों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है।

Exit mobile version