Sunday, November 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home धर्म

Navratri 2022: मां दुर्गा की नौंवी शक्ति मां सिद्धिदात्री की पावन कथा, जानें नवमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि

Anu Kadyan by Anu Kadyan
October 3, 2022
in धर्म
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नवमी को नवरात्रि आखिरी दिन होता है। इस दिन मंदिरों में मां के दर्शनों को भक्तों की आपार भीड़ दिखाई देती है। इस बार शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि 4 अक्टूबर यानी मंगलवार को है। इस दिन मां दुर्गा के नौंवे स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं और उन्हें यश, बल और धन से सुशोभित करती हैं।

मां सिद्धिदात्री की पावन कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने मां सिद्धिदात्री की कठोर तपस्या की थी। जिसके बाद भगवान शिव ने को आठों सिद्धियां प्राप्त हुई। इसके अलावा मां सिद्धिदात्री की कृपा से भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हो गया था। जिसके बाद वह अर्धनारीश्वर कहलाए। मां दुर्गा यह स्वरूप अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार देवी दुर्गा ने ये स्वरूप सभी देवी-देवताओं के तेज से धारण किया है।

RELATED POSTS

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

September 8, 2025
Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को  बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

September 8, 2025

ऐसा कहा जाता है कि सभी देवातागण दैत्य महिषासुर के अत्याचारों से बेहद परेशान थे। इसलिए सभी देवता भगवान शिव और प्रभु विष्णु के पास मदद की गुहार लगाने गए थे। उस वक्त वहां पर मौजूद सभी देवतागणों से एक तेज उत्पन्न हुआ है। उस तेज से एक दिव्य शक्ति प्रकट हुई। जिसे मां सिद्धिदात्री कहा जाना जाने लगा।

बैंगनी रंग के वस्त्र पहने

पौराणिक मान्यता के अनुसार मां सिद्धिदात्री के पास अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य,  ईशित्व और वशित्व सिद्धियां हैं। मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों को सभी आठों सिद्धियों का वरदान देती हैं। मां सिद्धिदात्री को बैंगनी रंग बेहद प्रिय है। ऐसे में भक्त को नवमी के दिन बैंगनी रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए और मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

मां सिद्धिदात्री का स्वरूप

शास्त्रों में मां सिद्धिदात्री को सिद्धि और मोक्ष की देवी माना गया है। मां सिद्धिदात्री कमल की सवारी करती हैं। मां सिद्धिदात्री के चार हाथ हैं। मां के एक हाथ में शंख, दूसर में गदा, तीसरे में कमल का फूल और चौथे में च्रक धारण किया है। मां सिद्धिदात्री को माता सरस्वती का रूप भी माना जाता हैं। नवमी तिथि यानी नवरात्र के आखिरी दिन कन्या पूजन किया जाता है।

पूजन विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान और साफ वस्त्र धारण करें। उसके बाद मां की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं। फिर देवी को पुष्प अर्पित करें और रोली कुमकुम भी लगाएं। माता रानी को मिष्ठान व पांच प्रकार के फलों का भोग लगाएं और मां स्कंदमाता का ध्यान करें। उसके बाद देवी की आरती करें।

नवमी पर शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4:38 से सुबह 05:27
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:46 से दोपहर 12:33 पी एम।
विजय मुहूर्त- दोपहर 2:08 से दोपहर 02:55

अमृत काल- शाम 4:52 से शाम 06:22
गोधूलि मुहूर्त- शाम 5:52 से शाम 06:16 पी एम।
रवि योग- पूरे दिन शुभ है

देवी को भोग लगाएं

मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री को पूड़ी, खीर, नारियल, मौसमी फल, चना और हलवा पसंद है। नवमी पर मां सिद्धिदात्री को इन चीजों का भोग लगाने से देवी प्रसन्न होती हैं।

मां सिद्धिदात्री का पूजा मंत्र

सिद्धगन्‍धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि,
सेव्यमाना सदा भूयात सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।

मां सिद्धिदात्री की आरती


जय सिद्धिदात्री मां, तू सिद्धि की दाता।
तू भक्तों की रक्षक, तू दासों की माता।
तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि।
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि।
कठिन काम सिद्ध करती हो तुम।
जभी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम।
तेरी पूजा में तो ना कोई विधि है।
तू जगदंबे दाती तू सर्व सिद्धि है।
रविवार को तेरा सुमिरन करे जो।
तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो।
तू सब काज उसके करती है पूरे।
कभी काम उसके रहे ना अधूरे।
तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया।
रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया।
सर्व सिद्धि दाती वह है भाग्यशाली।
जो है तेरे दर का ही अंबे सवाली।
हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा।
महा नंदा मंदिर में है वास तेरा।
मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता।
भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता।

ये भी पढ़े-गोरखपुर में CM योगी का चार दिवसीय दौरा, शक्ति मंदिर में की निशा पूजा, हवन और मां भगवती की उपासना

Tags: auspicious timenavratri 2022News1IndiaSiddhidatri storyworshiping the girl on Navami.
Share196Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Dhirendra Shastri’s Religious Event Cancelled in Agra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की धर्मसभा शनिवार को आगरा में होनी...

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को  बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Efforts to connect youth with job's : प्रदेश में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नई योजना...

News1India के भव्य कॉन्क्लेव “महाकुंभ मंथन” में पहुंचे वृंदावन धाम के सद्‌गुरु ऋतेश्वर महाराज, जानें थूक जिहाद से लेकर सनातन पर क्या बोले…

News1India के भव्य कॉन्क्लेव “महाकुंभ मंथन” में पहुंचे वृंदावन धाम के सद्‌गुरु ऋतेश्वर महाराज, जानें थूक जिहाद से लेकर सनातन पर क्या बोले…

by Kirtika Tyagi
December 22, 2024

News1India Conclave : आगरा में News1 India के भव्य कॉन्क्लेव “महाकुंभ मंथन” का शुभारंभ हो चुका है। इस आयोजन में...

wedding season

शुभ मुहूर्त के पहले ही दिन हुई हज़ारों शादियां, 12 नवंबर को टूटेंगे सारे रिकॉर्ड..जाने क्या है ऐसा ख़ास

by Digital Desk
November 8, 2024

Wedding Season 2024: हिंदू धर्म में शादियां के लिए शुभ और अशुभ मुहूर्त का ख़ास ध्यान रखा जाता है यहाँ...

Hathras News :  रिश्तों की गरिमा को किया तार-तार… पैसों के लालच में सगे भाई-बहन बन गए दूल्हा-दुल्हन

Hathras News : रिश्तों की गरिमा को किया तार-तार… पैसों के लालच में सगे भाई-बहन बन गए दूल्हा-दुल्हन

by Kirtika Tyagi
October 8, 2024

Hathras :  उत्तरप्रदेश के हाथरस से एक खबर सामने आ रही है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है, सरकार...

Next Post

Jammu Kashmir: तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर जाएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

अल्पसंख्यक मंत्रालय खत्म करेगी मोदी सरकार, 2006 में ‘वोट बैंक’ को खुश करने के लिए मनमोहन सरकार ने किया था गठन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version