बहुत से लोग ज्योतिष शास्त्र में विश्वास करते है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व माना जाता है। ज्योतिषियों का कहना है कि ग्रहों की उथल-पुथल का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जिसके चलते 24 सितंबर को नवरात्रि से पहले ग्रहों की दुर्लभ युति होने जा रही है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो इस दिन शनि और बृहस्पति वक्री अवस्था में रहेंगे।
पांच राशियों के जातकों मिलेगा लाभ
वहीं कन्या राशि में सूर्य और बुध की युति होने से बुधादित्य योग पहले से बन रहा है। 24 सितंबर को शुक्र की राशि में परिवर्तन होने से दुर्बल राजयोग बनेगा। इसके साथ-साथ भद्रा राजयोग और हंस राजयोग भी बनेंगे। इसके अलावा कन्या राशि में बुध, सूर्य और शुक्र का त्रियोग बनने वाला है। ज्योतिषियों का कहना है कि ग्रहों का ऐसा दुर्लभ संयोग 59 साल बाद बनता है। वहीं पांच राशियों के जातकों के लिए यह संयोग बेदह शुभ माना जा रहा है।
मिथुन – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि में हंस नाम का राजयोग बन रहा है। इस राशि के जातकों को करियर और बिजनेस में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। इसके अलावा नौकरी में आपको कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। साथ ही जीवनसाथी की किस्मत से आपको धन लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मीन- ज्योतिषियों की मानें तो मीन राशि के जातकों की कुंडली में शनिदेव लाभ के स्थान पर विराजमान हैं। साथ ही नीचभंग राजयोग और भद्रा नामक राजयोग बन रहा है। जिससे रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पैसों में भी बचत होगी। सैलरी में भी बढ़ोतरी हो सकती जिससे आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। ये राजयोगों व्यावसायिक दृष्टि से भी शुभ समझे जाते है।
योजनाएं फलीभूत होंगी
वृषभ – वहीं वृषभ राशि के जातकों को भी व्यापार में लाभ होगा। व्यापार में धन लाभ और विस्तार का योग बन रहा है। आपकी नई योजनाएं फलीभूत होंगी। अचानक धन लाभ होने से लोन में दिया गया पैसा भी लौटाया जा सकता है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या- ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कन्या राशि के जातकों के लिए भी यह संयोग शुभ रहने वाला है। नौकरी, धंधे में तरक्की के योग बनेंगे। वहीं शुक्र नीच का राजयोग बना रहा है। जिससे अचानक धन की प्राप्ति होने की उम्मीद है। लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। यह समय निवेश के लिए भी बहुत शुभ रहेगा।
धनु- इस राशि में हंस, नीचभंग और भद्रा नामक राजयोग बन रहे है जो व्यावसायिक दृष्टि से समय आपके लिए शुभ रहेगा। वहीं यात्रा से व्यावसायिक मामलों में लाभ मिलेगा। आपको अपनी किस्मत चमकाने का ऑफर भी मिल सकता है। साथ ही परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा।