• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 30, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

नवादा में महादलित टोला में दबंगों ने की फायरिंग, 80-90 घरों में लगाई आग

Bihar: बिहार के नवादा जिले में बुधवार को महादलित टोला में दबंगों द्वारा की गई फायरिंग और आगजनी की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस घटना में लगभग 80 -90 घरों को आग के हवाले कर दिया गया और कई मवेशी भी जलकर मर गए। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देदौर कृष्णा नगर में हुई इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

by Mayank Yadav
September 19, 2024
in Latest News, राष्ट्रीय
Nawada
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Nawada: बिहार के नवादा जिले में महादलित टोला में दबंगों द्वारा की गई फायरिंग और आगजनी की घटना ने दहशत फैला दी है। करीब 80-90 घरों में आग लगाई गई, जिससे ग्रामीणों का घर-सामान जलकर खाक हो गया और मवेशी भी जलकर मर गए। बताया जा रहा है कि यह घटना जमीन विवाद के कारण हुई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों ने इस मामले में पहले भी पुलिस की निष्क्रियता की शिकायत की थी, जिसके चलते हालात बिगड़े।

फायरिंग और आगजनी की घटना

घटना के अनुसार, शाम करीब 7:30 बजे Pran Bigaha के नंदू पासवान और उनके साथियों ने गांव में ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और कई ग्रामीणों के साथ मारपीट की। इसके बाद 80 से 90 घरों में आग लगा दी। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि गोलीबारी और आगजनी के कारण उनका घर का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है। लोग खाने-पीने और रहने की समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

Related posts

बाइकों की टक्कर के बाद दो गांव के लोगों के बीच हिंसक झड़प, दर्जन भर लोग हुए घायल

October 5, 2022

इन लोगों की घरों में लगाई आग

घटना में गोरेलाल, झपसी मांझी, संजय मांझी, नितय मांझी, रामचंद्र मांझी, भोला मांझी, तारा मांझी, ललिता देवी, अवधेश मांझी, मनोज मांझी, डोमा मांझी, डोमा रविदास, गेंदो मांझी, सुरेश मांझी, विजय रविदास, शोभा देवी, सरिता देवी, सुरुप मांझी, नवल मांझी, निलेश मांझी, रंजीत मांझी, साहेब मांझी, रंगुना मांझी, भोला मांझी, धर्मेंद्र मांझी, अनिल मांझी, रामवृक्ष रविदास, सूरज रविदास, किशोरी रविदास, सिया रविदास, राजेंद्र मांझी आदि के घरों को फूंक दिया गया. तकरीबन 80-90 लोगों के घरों में आग लगाने की बात कही जा रही है.

पुलिस और फायर बिग्रेड की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के बाद Nawada फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक अधिकांश घरों में रखा सामान जल चुका था। अधिकांश घर फूस और खपरैल से बने हुए थे, जिससे आग फैलने में आसानी हुई। घटना की जानकारी मिलने पर SDM अखिलेश कुमार, SDPO अनोज कुमार, और SDPO सुनील कुमार समेत अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों से घटना की जानकारी प्राप्त की।

यहां पढ़ें: जेपी नड्डा का खड़गे को पत्र: कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला

पुलिस की जांच और कार्रवाई

Nawada vसदर एसडीएम अखिलेश कुमार ने कहा कि जमीन विवाद के चलते यह आगजनी हुई है। क्षति का आकलन किया जा रहा है। सदर एसडीपीओ सुनील कुमार ने बताया कि आरोपितों के घरों पर छापेमारी की जा रही है और पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आया जाएगा।

पिछली घटना का संदर्भ

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि एक साल पहले नवंबर महीने में भी गोलीबारी की घटना हुई थी, लेकिन उस समय पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इस निष्क्रियता के चलते आज फिर से गांव को आग के हवाले किया गया है।

Tags: Mahadalit Tolanawada
Share196Tweet123Share49
Previous Post

कन्नौज में हाई वोल्टेज करंट का कहर: 38 घायल, सात की हालत गंभीर

Next Post

इन राशि वालों को मिलेगी सफलता की चमक, जानें क्या कहता है Aaj Ka Rashifal

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

बाइकों की टक्कर के बाद दो गांव के लोगों के बीच हिंसक झड़प, दर्जन भर लोग हुए घायल

by Abhinav Shukla
October 5, 2022
0

नवादा। जिले में पकरीबरावां थाना इलाके के राजवरिया मोड़ के पास दो बाइक की टक्कर के बाद उपजे विवाद में...

Next Post
इन राशि वालों को मिलेगी सफलता की चमक, जानें क्या कहता है Aaj Ka Rashifal

इन राशि वालों को मिलेगी सफलता की चमक, जानें क्या कहता है Aaj Ka Rashifal

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Sunny Deol

आ रही है Sunny Deol की फिल्म ‘ लाहौर 1947’, जानें किस महीने से शुरु हो रही शूटिंग?

September 30, 2025
Meerut

गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जुड़वा भ्रूण की मौत; पति पर भी गंभीर आरोप

September 30, 2025
Delhi News

बिना किसी सिग्नल के अब सफर बनेगा यादगार, दिल्ली से गुरुग्राम तक बनने जा रही हैं 20 किमी. लंबी चमकदार सड़कें…

September 30, 2025
KDA Housing Project

KDA कानपुर में 80 नए गांव KDA की सीमा में शामिल, नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारी शुरू

September 30, 2025
Gold Price Today

Gold Price Today : दशहरे से पहले सोने ने दिया झटका, 1.18 लाख के पार पहुंचे रेट

September 30, 2025
Pawan Singh

भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh की कुशवाहा पार्टी में एंट्री की तैयारी, शाहाबाद का खेल बदलने वाला मोड़!

September 30, 2025
Raebareli

Raebareli में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला! 7 कार्यकर्त्रियों का गलत चयन, DPO-CDPO भी दोषी

September 30, 2025
Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

September 30, 2025
Azam Khan

‘बड़े लोगों का छोटी गली में रहने वाला यह खादिम खैर मकदम करता है’, अखिलेश पर आज़म का सियासी तंज

September 30, 2025
UP

UP के करोड़ों लावारिस खातों को मिलेंगे नए वारिस, परिजनों को आसानी से मिलेंगे 7,211 करोड़

September 30, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version