बिहार के नवगछिया में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजो बीच फायरिंग, एक की हुई मौत

बिहार के नवगछिया में दो भाइयों के बीच मामूली विवाद में फायरिंग हो गई। इसमें एक भाई की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल है, और उनकी मां भी घायल हुई हैं।

बिहार के नवगछिया में दो गुटों के बीच झड़प के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, यह विवाद दो सगे भाइयों के बीच हुआ था। दोनों ही केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे थे। मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी।

गोलीबारी के बाद दोनों भाई हुए घायल

यह घटना नवगछिया के जगतपुर गांव की है, जहां जयजीत यादव और विकल यादव के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। अचानक गुस्से में आकर एक भाई ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बावजूद घायल भाई ने हथियार छीनकर हमलावर भाई पर भी गोली चला दी। गोलीबारी में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत भागलपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर एनके यादव के नर्सिंग होम में इलाज शुरू हुआ। डॉक्टरों ने विकल यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि जयजीत यादव की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। फिलहाल उसे बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

पानी को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच विवाद पानी को लेकर हुआ था। यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने गुस्से में आकर एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं। इस गोलीबारी में उनकी मां भी घायल हो गईं, जो झगड़ा रोकने की कोशिश कर रही थीं। मां के हाथ में गोली लगी, और उनका भी इलाज डॉक्टर एके यादव के अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस कर रही है जांच

फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला आपसी रंजिश का भी हो सकता है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

नवगछिया में दो भाइयों के बीच हुआ यह विवाद एक दुखद घटना में बदल गया। एक मामूली झगड़े ने एक भाई की जान ले ली और दूसरे को अस्पताल पहुंचा दिया। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि गुस्से में उठाया गया कदम कितना घातक हो सकता है।

Exit mobile version