• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

केपी ओली बोले, नेपाल में हुआ था भगवान श्रीराम का जन्म, चीन के इशारे पर महादेव को भी बताया नेपाली

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भगवान श्रीराम के जन्म को लेकर बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि महर्षि वाल्मीकि रचित मूल रामायण के मुताबिक राम का जन्मस्थान नेपाली सीमा क्षेत्र में है।

by Vinod
July 14, 2025
in Latest News, TOP NEWS, राजनीति, विदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। नेपाल के अंदर कुछ बड़ा होने वाला है। राजा भी एक्टिव हैं और प्रजा भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। पीएम केपी ओली को तख्तापटल की आशंका है। ऐसे में ओली फिर से चीन के इशारे पर भारत के खिलाफ जुबान से गोली चला रहे हैं। ओली ने भगवान श्रीराम के जन्म को लेकर बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि महर्षि वाल्मीकि रचित मूल रामायण के मुताबिक राम का जन्मस्थान नेपाली सीमा क्षेत्र में है। लोगों को इस बात को प्रचारित करने में डर या झिझक महसूस नहीं करनी चाहिए। नेपाल के लोग खुलकर बताएं कि हम भगवान श्रीराम के वंशज हैं। भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में नहीं बल्कि नेपाल में हैं। उन्होंने दावा किया है कि भगवान शिव और महर्षि विश्वामित्र भी नेपाल से हैं।

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक बार फिर दोहराया है कि भगवान श्रीराम का जन्म नेपाल में हुआ था। उन्होंने काठमांडो में एक पार्टी कार्यक्रम में कहा कि राम का जन्मस्थान नेपाल सीमा क्षेत्र में है और यह सच्चाई प्रचारित करने में किसी को कोई झिझक या भय नहीं होना चाहिए। ओली ने दावा किया कि उनका यह कथन महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित मूल रामायण पर आधारित है। ओली ने कहा कि कोई ये कैसे कह सकता है कि राम का जन्म कहीं और हुआ। राम नेपाल के हैं। मैं ये नहीं कहता कि वो क्षेत्र तब भी नेपाल में था। यह कहां था, कहां नहीं था। क्या यह थारू गांव था। लेकिन अब वह क्षेत्र नेपाल में है। राम भगवान हैं या नहीं, यह आपकी आस्था है। लेकिन जो राम को भगवान मानते हैं, उनके लिए थारू पवित्र है। हमें इसका प्रचार करने में संकोच नहीं करना चाहिए। हमें किसी से डरने की जरूरत नहीं।

Related posts

Nepal

Nepal Gen-Z Revolution: सोशल मीडिया बैन के खिलाफ संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, 6 की मौत, 80 घायल

September 8, 2025
फेसबुक-यूट्यूब बैन पर नेपाल में सरकार के खिलाफ विद्रोह, संसद में घुसे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

फेसबुक-यूट्यूब बैन पर नेपाल में सरकार के खिलाफ विद्रोह, संसद में घुसे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

September 8, 2025

ओली ने दावा किया पौराणिक कथाओं के कई अन्य प्रमुख पात्र भी नेपाल से ही हैं। उन्होंने कहा, भगवान शिव यहीं से हैं, विश्वामित्र यहीं से हैं। यह महर्षि वाल्मीकि की रामायण में लिखा है कि विश्वामित्र ने कहा राम कोसी नदी पार करके पश्चिम की ओर गए और लक्ष्मण को शिक्षा दी। यह सब नेपाल के सुनसरी जिले के वर्तमान क्षेत्र से जुड़ा है। विश्वामित्र चतरा के थे और यह रामायण में लिखा है। ओली के इस बयान के बाद नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर विद्रोह शुरू हो गया है। पार्टी के कई सदस्यों ने कहा था कि ऐसे बयानों से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। सोशल मीडिया में भी लोग पीएम ओली के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। नेपाली लोग भी ओली को चीन का चमचा बता रहे हैं। नेपाली लिख रहे हैं कि ओली चीन के इशारे पर भारत के खिलाफ बयान दे रहे हैं।

इससे पहले पीएम ओली ने 2020 में भी भगवान श्रीराम को लेकर विवादित बयान दिया था। ओली ने तब कहा था कि असली अयोध्या भारत में नहीं, बल्कि नेपाल में है और भगवान राम का जन्म दक्षिणी नेपाल के थोरी में हुआ था। ओली की टिप्पणी की निंदा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बिजय सोनकर शास्त्री ने कहा था कि नेपाल में कम्युनिस्टों को जनता उसी तरह खारिज कर देगी, जिस तरह भारत में उन्हें खारिज किया गया है, जबकि भारत में वामपंथी दलों ने लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा था कि भगवान राम हमारे लिए आस्था का विषय हैं और लोग किसी को भी, चाहे वह नेपाल के प्रधानमंत्री हों या कोई और, इससे खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं देंगे। नेपाल के अंदर तब ओली के खिलाफ जनता सड़क पर उतरी थी। नेपालियों ने ओली से रिजाइन मांगा था।

 

Tags: Lord Shri RamnepalPM KP Oli
Share196Tweet123Share49
Previous Post

फर्जी आर्मी अफसर बन रचाया प्रेमजाल, 25 महिलाओं से 40 लाख की ठगी; वाराणसी में गिरफ्तार

Next Post

सपा विधायक नसीम सोलंकी की कुछ ऐसी है कहानी, सीएम योगी की मौजूदगी में सुनाई अद्भुत शायरी

Vinod

Vinod

Related Posts

Nepal

Nepal Gen-Z Revolution: सोशल मीडिया बैन के खिलाफ संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, 6 की मौत, 80 घायल

by Mayank Yadav
September 8, 2025
0

Nepal Gen-Z Revolution: नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में सोमवार को Gen-Z क्रांति अपने चरम पर पहुंच गई।...

फेसबुक-यूट्यूब बैन पर नेपाल में सरकार के खिलाफ विद्रोह, संसद में घुसे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

फेसबुक-यूट्यूब बैन पर नेपाल में सरकार के खिलाफ विद्रोह, संसद में घुसे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

by Vinod
September 8, 2025
0

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। नेपाल के अंदर पिछले एक साल से ओली सरकार के खिलाफ लोग सड़कों पर आकर प्रदर्शन...

दिल्ली स्पेशल सेल ने नेपाल में की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, ‘D कंपनी’ और ISI के सलीम पिस्टल का गेम किया ओवर

दिल्ली स्पेशल सेल ने नेपाल में की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, ‘D कंपनी’ और ISI के सलीम पिस्टल का गेम किया ओवर

by Vinod
August 9, 2025
0

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली स्पेशल सेल के स्पेशल कमांडो ने एक सनसनीखेज ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम देकर तहलका...

नेपाल में ‘ऑपरेशन राजतंत्र पार्ट टू’ के शंखनाद से हिली सरकार, पूर्व उपप्रधानमंत्री को कुछ इस तरह से उठा ले गई पुलिस

नेपाल में ‘ऑपरेशन राजतंत्र पार्ट टू’ के शंखनाद से हिली सरकार, पूर्व उपप्रधानमंत्री को कुछ इस तरह से उठा ले गई पुलिस

by Vinod
June 2, 2025
0

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। नेपाल में बहुत बड़ा होने वाला है। यहां एकबार फिर से राजतंत्र वापसी और हिन्दू राष्ट्र...

Next Post
सपा विधायक नसीम सोलंकी की कुछ ऐसी है कहानी, सीएम योगी की मौजूदगी में सुनाई अद्भुत शायरी

सपा विधायक नसीम सोलंकी की कुछ ऐसी है कहानी, सीएम योगी की मौजूदगी में सुनाई अद्भुत शायरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025
Maulana Tauqeer Raza

14 दिन के लिए मौलाना तौकीर रज़ा को हुई जेल, जानें क्या है बरेली हिंसा का मामला ?

September 27, 2025
Radhe Maa in Avika Gor Wedding

अविका और मिलिंद को मिला राधे मां का आशिर्वाद, शो में आने से भड़के लोग

September 27, 2025
Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

September 27, 2025
Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की  हत्या

Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की हत्या

September 27, 2025
New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version