Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

थार की छुट्टी करने आ रही नई Jimny फेसलिफ्ट! दमदार फीचर्स और धांसू लुक्स के साथ होगी धमाकेदार एंट्री

मारुति सुजुकी की ऑफ-रोडिंग SUV Jimny अब केवल भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह कंपनी की ग्लोबल रणनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। खास बात यह है कि भारत में बनाई जा रही 5-डोर Jimny को अब लैटिन अमेरिका, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देशों में निर्यात किया जा रहा है। हाल ही में जापान ने भी भारत में निर्मित Jimny का आयात शुरू कर दिया है।

Gulshan by Gulshan
July 14, 2025
in Latest News, टेक्नोलॉजी
Maruti Suzuki Jimny
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Maruti Suzuki Jimny : दुनिया भर में अपनी दमदार ऑफ-रोडिंग क्षमता के लिए मशहूर Suzuki Jimny को इस अगस्त एक मिड-साइकिल अपडेट मिलने जा रहा है। हालांकि इस बार बदलाव केवल लुक्स या इंजन तक सीमित नहीं रहेंगे। फोकस पूरी तरह से एडवांस सेफ्टी तकनीक पर है। सबसे पहले जापान में लॉन्च होने वाले इस अपडेट में कई फीचर्स पहले ही भारत में बिक रही 5-डोर Jimny Nomade में शामिल किए जा चुके हैं।

नई Jimny में होंगे हाईटेक ADAS फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसलिफ्ट Jimny और Jimny Sierra में Suzuki एक नया सेफ्टी सपोर्ट सिस्टम शामिल करने जा रही है। इसमें ड्यूल कैमरा आधारित ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम प्रमुख होगा, जिसे भारत में कुछ समय पहले ही पेश किया गया था। इसके साथ ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट में ट्रैफिक साइन रिकग्निशन, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और रिवर्स ब्रेक सपोर्ट जैसे स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

RELATED POSTS

Suv jimny recall

शानदार Jimny में खराबी। जानिए क्यों कंपनी ने वापस मंगाईं अपनी गाड़ियां

December 7, 2024

Maruti Car: देखो वो आगया! Maruti Suzuki Jimny जल्द होगी मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

April 30, 2023

ये एडवांस तकनीक न केवल Jimny को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाएगी, बल्कि इसे सेगमेंट में और भी ज्यादा प्रतिस्पर्धी बना देगी। भारत में बेची जा रही 5-डोर Jimny पहले से ही इनमें से कुछ तकनीकों से लैस है, और अब उम्मीद है कि बाकी वेरिएंट्स में भी ये फीचर्स स्टैंडर्ड होंगे।

डिज़ाइन में नहीं होगा बड़ा बदलाव

जहां ऑटो एक्सपर्ट्स Jimny के डिजाइन में कुछ कॉस्मेटिक ट्विस्ट की उम्मीद कर रहे थे, वहीं Suzuki ने इसके सिग्नेचर बॉक्सी लुक को बरकरार रखने का फैसला किया है। इसकी वजह है – भारत में बनी लंबी 5-डोर Jimny की जबरदस्त ग्लोबल डिमांड। कंपनी का फोकस फिलहाल डिज़ाइन बदलाव से ज्यादा प्रोडक्शन स्टेबिलिटी और क्वालिटी पर है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जापान में लॉन्च के बाद केवल चार दिनों में Jimny Nomade की 50,000 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वॉड ने संभाला…

Jimny अब केवल भारत के बाजार के लिए नहीं बन रही है, बल्कि भारत अब Suzuki की वैश्विक SUV रणनीति का अहम हिस्सा बन चुका है। भारत में बनी 5-डोर Jimny को लैटिन अमेरिका, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देशों में एक्सपोर्ट किया जा रहा है। यही नहीं, जापान ने भी हाल ही में भारत में मैन्युफैक्चर हुई Jimny को आयात करना शुरू कर दिया है। इससे साफ है कि Maruti Suzuki India अब कंपनी की इंटरनेशनल सप्लाई चेन में एक मजबूत और भरोसेमंद आधार बन चुका है।

हाइब्रिड का खुला रास्ता 

हालांकि दुनिया भर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग तेज़ी से बढ़ रही है, लेकिन Suzuki फिलहाल Jimny को EV के रूप में पेश करने के मूड में नहीं है। Suzuki के प्रमुख तोशीहिरो सुजुकी ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की है कि Jimny अभी पेट्रोल इंजन के साथ ही बिकेगी।

यह भी पढ़ें : बेस्ट फ्रेंड हिमांशिका सिंह बोलीं- मुझसे या मेरे परिवार से कोई संपर्क न करे…

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप जैसे सख्त उत्सर्जन नियमों वाले बाजारों के लिए हाइब्रिड वर्जन पर विचार किया जा रहा है। भारत में बिकने वाली Jimny में अभी 1.5 लीटर का K15B पेट्रोल इंजन दिया जाता है, जो 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्पों में उपलब्ध है।

अपडेट्स के साथ Jimny बरकरार

Jimny में हो रहे ये सेफ्टी और टेक्नोलॉजिकल अपडेट इसकी ऑफ-रोडिंग पहचान को और मजबूत बना रहे हैं। भले ही इसमें कोई बड़ा विजुअल बदलाव नहीं किया गया हो, लेकिन इसके अंदर मिलने वाली एडवांस तकनीक इसे भविष्य के लिए तैयार कर रही है। जैसे-जैसे Suzuki अपनी ग्लोबल SUV रेंज को अपग्रेड कर रही है, भारत में भी जल्द ही और बेहतर वर्जन देखने को मिल सकते हैं।

Tags: Maruti Suzuki Jimny
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Suv jimny recall

शानदार Jimny में खराबी। जानिए क्यों कंपनी ने वापस मंगाईं अपनी गाड़ियां

by Ahmed Naseem
December 7, 2024

SUV JIMNY RECALL: मारुति सुजुकी, जो अपनी किफायती और भरोसेमंद कारों के लिए जानी जाती है, इस समय अपनी ऑफ-रोडर...

Maruti Car: देखो वो आगया! Maruti Suzuki Jimny जल्द होगी मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

by Sarthak Arora
April 30, 2023

JIMMY CAR LAUNCHING IN HINDI  भारतीय बाजार में मारूती कंपनी ने अपने आगामी कार JIMMY की लॉन्चिंग पर से पर्दा...

Next Post
Archita Phukan

AI के जरिए बदनामी का शिकार हुईं अर्चिता फुकन: पूर्व प्रेमी ने बनाए फर्जी वीडियो, गिरफ्तार

Gold Price Today

Gold Price Today : सोने के दाम चढ़ेंगे या गिरेंगे? जानिए  क्या कहती है एक्सपर्ट्स की ताज़ा भविष्यवाणी!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version