दुनिया के अमीरों की लिस्ट में हुआ बदलाव, टॉप-10 से कौन हो गया बाहर किसकी हुई इंट्री

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में वॉरेन बफे टॉप-10 से बाहर हो गए हैं और माइकल डेल 10वें स्थान पर आ गए। एलन मस्क नंबर वन हैं, जबकि ट्रंप टैरिफ से अडानी-अंबानी की संपत्ति में भारी गिरावट आई है।

Big Change in World’s Richest List : दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। मशहूर निवेशक वॉरेन बफे अब ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की टॉप-10 लिस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह कंप्यूटर कंपनी डेल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक माइकल डेल ने ले ली है।

ताजा जारी आंकड़ों के मुताबिक माइकल डेल की कुल संपत्ति 1.41 अरब डॉलर बढ़कर 141 अरब डॉलर पहुंच गई है। वहीं, वॉरेन बफे की नेटवर्थ घटकर 140 अरब डॉलर रह गई। इस बदलाव के बाद माइकल डेल 10वें स्थान पर और बफे 11वें स्थान पर आ गए हैं।

एलन मस्क अब भी नंबर वन

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क 371 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। उनके पीछे ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन 302 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अगर ओरेकल के शेयरों में और तेजी आई, तो एलिसन और मस्क के बीच का फासला कम हो सकता है और एलिसन मस्क को पीछे छोड़ सकते हैं।

अडानी-अंबानी को ट्रंप टैरिफ का झटका

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ फैसलों का असर भारतीय अरबपतियों पर भी दिख रहा है। अडानी और अंबानी की कंपनियों के शेयर गिरने से उनकी संपत्ति में बड़ी गिरावट आई है।

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 1.48 अरब डॉलर घटकर 98.1 अरब डॉलर हो गई और वे 18वें स्थान पर हैं।

गौतम अडानी को 1.37 अरब डॉलर का नुकसान हुआ, जिससे वे टॉप-20 की लिस्ट से बाहर होकर 22वें स्थान पर पहुंच गए। उनकी कुल संपत्ति अब 74 अरब डॉलर रह गई है।

अन्य अरबपतियों की रैंकिंग

तीसरे स्थान पर मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग हैं, जिनकी संपत्ति 270 अरब डॉलर है।

चौथे स्थान पर अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस 244 अरब डॉलर के साथ हैं।

इसके बाद लैरी पेज 180 अरब डॉलर, स्टीव बाल्मर 179 अरब डॉलर, सर्गी ब्रिन 168 अरब डॉलर के साथ आते हैं।

एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग 159 अरब डॉलर के साथ 8वें स्थान पर हैं।

कभी नंबर वन रह चुके फ्रेंच बिजनेसमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट 153 अरब डॉलर के साथ 9वें स्थान पर हैं।

Exit mobile version