Saturday, November 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home देश

NIA Raids: दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में PFI के 25 ठिकानों पर NIA की छापेमारी, जानें अबतक किस राज्य से कितनी हुईं गिरफ्तारियां

Muskaan Rajput by Muskaan Rajput
September 27, 2022
in देश, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: टेरर फंडिंग पर शिकंजा कसने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के निर्देश पर देश की अन्य एजेंसियों ने एक बार फिर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कई ठिकानों पर छापेमारी (Raid) की है. बता दें कि 8 राज्यों में छापेमारी के दौरान 150 से ज्यादा PFI के सदस्यों को हिरासत में लिया गया है. जिन राज्यों में छापेमारी की जा रही है उनमें दिल्ली, यूपी, कर्नाटक, असम, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश के नाम शामिल हैं.

कर्नाटक से PFI और SDPI के 75 से ज्यादा सदस्य हिरासत में

कर्नाटक (Karnataka) के एसडीपीआई (SDPI) यादगिरी जिलाध्यक्ष समेत PFI और SDPI के 75 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है, पूरे प्रदेश में पुलिस की छापेमारी का सिलसिला जारी है. सभी के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 108, 151 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

RELATED POSTS

NIA

PFI पर NIA का बड़ा एक्शन, दिल्ली-यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान में कई ठिकानों पर छापेमारी

October 11, 2023

PFI से कनेक्शन के शक में ATS ने 70 संदिग्धों को हिरासत में लिया, 20 जिलों में मारा छापा

May 7, 2023

मंगलुरु शहर की पुलिस ने PFI के कई सदस्यों को एहतियातन हिरासत में लिया है। CrPC 107/151 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं: एन. शशि कुमार, CP मंगलुरु सिटी, कर्नाटक pic.twitter.com/NGWOVZrpEJ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2022

असम में PFI से जुड़े 11 लोग गिरफ्तारी

असम से PFI से जुड़े 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है. यहां भी छापेमारी जारा है. यह जानकारी असम के ADGP (विशेष शाखा) हिरेन नाथ ने दी है. इससे पहले असम पुलिस ने PFI कार्यकर्ताओं के 11 नेताओं को राज्य के विभिन्न हिस्सों से और एक को दिल्ली से गिरफ्तार किया था.

असम में आज 25 PFI सदस्यों को गिरफ़्तार किया गया है। यह अभियान और तेज़ किया जाएगा: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुवाहाटी https://t.co/Ve9ylEGLzY pic.twitter.com/VUPN74sVaT

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2022

यूपी में PFI के एक दर्जन नेता हिरासत में

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कई ठिकानों पर छापेमारी (Raid) कर रही है. यूपी एटीएस और यूपी एसटीएफ ने संयुक्त अभियान में राज्य भर में छापेमारी कर एक दर्जन से ज्यादा पीएफआई (PFI) नेताओं को हिरासत में लिया गया है.

PFI के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। लोग सर्विलांस पर हैं। किसी भी स्थिति में हम प्रदेश में गैर कानूनी गतिविधियों को अनुमति नहीं देंगे। कड़ी कार्रवाई करेंगे: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ pic.twitter.com/68IMrDkulU

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2022

दिल्ली में भी 30 से ज्यादा लोग हिरासत में

केंद्रीय एजेंसी और दिल्ली पुलिस की ओर से राजधानी के निजामुद्दीन, शाहीन बाग इलाके समेत दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में पीएफआई से जुड़े ठिकानों पर संयुक्त छापेमारी जारी है. यहां 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है. सभी से गहनता से पूछताछ की जा रही है.

दिल्ली में अलग-अलग जगहों से 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मध्य प्रदेश, कर्नाटक, असम, दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में PFI के खिलाफ राज्य पुलिस और इसकी ATS इकाइयों द्वारा छापेमारी जारी है।

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2022

पुलिस ने दो PFI सदस्यों को किया गिरफ्तार

इसके अलावा, महाराष्ट्र महाराष्ट्र में नासिक पुलिस ने PFI से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. मालेगांव कस्बे में भी छापेमारी जारी है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कई ठिकानों पर छापेमारी (Raid) जारी है.

निजामुद्दीन, शाहीन बाग इलाके सहित दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में PFI से जुड़े स्थानों पर केंद्रीय एजेंसी और दिल्ली पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी चल रही है। 4 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया: पुलिस सूत्र

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2022

मध्य प्रदेश के भोपाल समेत 8 जिलों में कार्रवाई जारी

मध्य प्रदेश में भी एटीएस ने सोमवार रात भोपाल, उज्जैन, इंदौर समेत 8 जिलों में PFI सदस्यों के परिसरों में छापेमारी कर 22 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. पूर्व में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों से पूछताछ के बाद एटीएस को इन संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली है. एटीएस का ऑपरेशन अभी जारी है.

इसे भी पढ़ें – SC Live Streaming: आज से लाइव देख सकेंगे Supreme Court की कार्रवाई, घर बैठे सुनवाई देखने-सुनने के लिए लिंक जारी

Tags: NIA RaidsNIA raids on PFIPFIraids
Share196Tweet123Share49
Muskaan Rajput

Muskaan Rajput

Related Posts

NIA

PFI पर NIA का बड़ा एक्शन, दिल्ली-यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान में कई ठिकानों पर छापेमारी

by Juhi Tomer
October 11, 2023

दिल्ली में थाना हौज काजी इलाके के बल्लीमारान में NIA की छापेमारी चल रही है. इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर के कई...

PFI से कनेक्शन के शक में ATS ने 70 संदिग्धों को हिरासत में लिया, 20 जिलों में मारा छापा

by Ayushi Dhyani
May 7, 2023

आज यानी शनिवार को यूपी ATS द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी PFI से कनेक्शन के शक में 20 जिलों...

गैंगस्टर-टेरर फंडिंग पर NIA का बड़ा वार, 8 राज्यों में 72 जगह छापेमारी, पंजाब से लेकर… UP-MP तक पहुंची कार्रवाई

by Anu Kadyan
February 21, 2023

गैंगस्टर टेरर फंडिंग और आर्म्स सप्लायर नेक्सस केस में NIA ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल NIA देश के 8 राज्यों...

भाजपा के विधायक को PFI से मिली ‘सिर तन से जुदा’ करने की धमकी, पत्र में कहा- ‘मोदी-योगी भी हमारी रडार पर’

by Abhinav Shukla
October 8, 2022

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) ने महाराष्ट्र के भाजपा विधायक विजय कुमार देशमुख को ‘सिर तन से जुदा’ करने की...

Delhi: PFI पर एक और बड़ा एक्‍शन, दिल्ली पुलिस ने चार सदस्यों को किया गिरफ्तार, UAPA के तहत FIR दर्ज

by Muskaan Rajput
October 4, 2022

प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (Popular Front of India) के सदस्यों पर दिन-प्रतिदिन शिकंजा कसता जा रहा है. रविवार...

Next Post

Rajasthan Politics: आखिर क्या है सच ?.. अब दिल्ली आएंगे 2 नए पर्यवेक्षक, 92 विधायकों से एक-एक करके करेंगे बात

UP: गोरखपुर के इस मंदिर में पूरी होती हैं भक्तों की सभी मनोकामनाएं, जानिए सदियों पुराने बुढ़िया माई मंदिर का इतिहास

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version