Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Noida में अपर आयुक्त पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले 14 अधिकारियों का ट्रांसफर, उठे सवाल

नोएडा के राज्य कर विभाग में अपर आयुक्त संदीप भागिया पर उत्पीड़न के आरोप लगाने वाले 14 अधिकारियों का ही ट्रांसफर कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई शिकायतकर्ता के खिलाफ हुई, जिससे विभाग पर सवाल उठने लगे।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 11, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, नोएडा
Noida
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Noida Transfer Dispute: उत्तर प्रदेश के राज्य कर विभाग से एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। नोएडा में तैनात अपर आयुक्त राज्य कर संदीप भागिया पर कई अधिकारियों ने शोषण और उत्पीड़न का आरोप लगाया था। छह अधिकारियों ने इस संबंध में आयुक्त राज्य कर को पत्र लिखकर मोर्चा भी खोला और जांच कमेटी पर सवाल उठाए थे। लेकिन इस पूरे विवाद में कार्रवाई का रुख चौंकाने वाला रहा। Noida विभाग ने आरोप झेल रहे अधिकारी के खिलाफ कदम उठाने के बजाय उन्हीं 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया, जिन्होंने आवाज उठाई थी। इनमें सहायक आयुक्त, संयुक्त आयुक्त और अपर आयुक्त स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं।

ट्रांसफर लिस्ट में शामिल नाम

बुधवार को विशेष सचिव राज्य कर श्याम नारायण ने 14 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक:

RELATED POSTS

नोएडा के इस डॉक्टर ने चुपके से कर दी बिल्ली की नसबंदी, लगी भनक तो सकते में आया ‘बबली’ का मालिक

नोएडा के इस डॉक्टर ने चुपके से कर दी बिल्ली की नसबंदी, लगी भनक तो सकते में आया ‘बबली’ का मालिक

October 31, 2025
Noida

Noida का ज्योतिषी मुंबई में बम धमाके की धमकी देने वाला गिरफ्तार, व्यक्तिगत रंजिश का खुलासा

September 7, 2025
  • सहायक आयुक्त वंदना सिंह – सचल दल इकाई गौतमबुद्धनगर से प्रयागराज (हाईकोर्ट से जुड़े काम हेतु)।
  • सहायक आयुक्त शिखा सिंह – सचल दल इकाई-5 गौतमबुद्धनगर से महोबा।
  • सहायक आयुक्त रोहित रावत – सचल दल इकाई-2 गौतमबुद्धनगर से टैक्स ऑडिट अयोध्या।
  • सहायक आयुक्त प्रियंका – गौतमबुद्धनगर से लखनऊ (हाईकोर्ट से जुड़े काम हेतु)।
  • संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार – एसआईबी गौतमबुद्धनगर से प्रयागराज (हाईकोर्ट से जुड़े काम हेतु)।
  • अपर आयुक्त विवेक आर्या – ग्रेड-2 एसआईबी गौतमबुद्धनगर से मुरादाबाद।
  • ज्योति भौंत – कानपुर प्रथम से एसआईबी गौतमबुद्धनगर।
  • प्रशांत कुमार राय – महोबा से सचल दल इकाई गौतमबुद्धनगर।
  • सुरेंद्र कुमार – टैक्स ऑडिट अयोध्या से सचल दल इकाई-5 गौतमबुद्धनगर।
  • अपर आयुक्त अनिल कुमार – प्रतीक्षारत से अपील मथुरा।
  • प्रशांत कुमार – अपील मथुरा से एसआईबी कानपुर प्रथम।
  • सहायक आयुक्त राजीव कुमार – खंड-4 कानपुर से सचल दल इकाई-3 गौतमबुद्धनगर।
  • सत्यव्रत उपाध्याय – आगरा से सचल दल इकाई-1 गौतमबुद्धनगर।
  • संयुक्त आयुक्त कौशलेंद्र कुमार राय – टैक्स ऑडिट सहारनपुर से एसआईबी गौतमबुद्धनगर।

अधिकारियों की शिकायत और विभागीय रवैया

Noida में तैनात 6 अधिकारियों ने अपर आयुक्त संदीप भागिया पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि अधिकारी लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं और जांच कमेटी गठित करने में भी पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहे हैं। अधिकारियों ने इसे लेकर लिखित शिकायत की थी। लेकिन विभाग ने कार्रवाई उनके खिलाफ कर दी जिन्हें शिकायतकर्ता माना जा रहा था।

बड़ा सवाल

इस पूरे मामले ने राज्य कर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारी पूछ रहे हैं कि क्या उत्पीड़न की शिकायत करना ही ट्रांसफर का कारण बन गया? अब नजरें इस बात पर हैं कि क्या सरकार इस मामले में स्वतंत्र जांच बैठाएगी या फिर मामला यहीं ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

Violence in Nepal: नेपाल में हालात और बिगड़े,हिंसा बढ़ी, सेना ने कर्फ्यू लगाया, क्या भारत की सीमा पर भी मंडरा रहा खतरा

Tags: Noida
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

नोएडा के इस डॉक्टर ने चुपके से कर दी बिल्ली की नसबंदी, लगी भनक तो सकते में आया ‘बबली’ का मालिक

नोएडा के इस डॉक्टर ने चुपके से कर दी बिल्ली की नसबंदी, लगी भनक तो सकते में आया ‘बबली’ का मालिक

by Vinod
October 31, 2025

नोएडा ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ‘बबली’ नाम...

Noida

Noida का ज्योतिषी मुंबई में बम धमाके की धमकी देने वाला गिरफ्तार, व्यक्तिगत रंजिश का खुलासा

by Mayank Yadav
September 7, 2025

Noida Astrologer: नोएडा में रह रहे ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ अश्विनी कुमार (51) ने मुंबई में बड़े बम धमाके की...

Noida

Noida में IAS अफसर पर महिला उत्पीड़न आरोप, उसी ने बनाई जांच कमेटी, विभाग में आक्रोश की लहर

by Mayank Yadav
August 21, 2025

Noida IAS officer harasses woman: नोएडा जीएसटी जोन में तैनात एक वरिष्ठ आईएएस अफसर पर महिला अधिकारी ने उत्पीड़न के...

Noida

Noida में चुने जाएंगे मेयर और पार्षद? सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के मायने और फायदे

by Mayank Yadav
August 16, 2025

Noida Municipal Corporation: नोएडा में चुनी हुई स्थानीय सरकार की मांग अब जोर पकड़ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल...

Noida Rape

Noida: वरिष्ठ IAS अधिकारी पर महिला कर्मियों ने लगाया यौन उत्पीड़न और धमकाने का गंभीर आरोप, जांच के आदेश

by Mayank Yadav
August 12, 2025

Noida IAS officer harassment: नोएडा के राज्य कर विभाग में तैनात एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के खिलाफ महिला कर्मचारियों ने...

Next Post
Gold Price Update

Gold Price Update : लगातार बढ़त के बाद सोना गिरा धड़ाम, जानें क्या हैं आज के ताजा भाव...

PM Modi

PM Modi वाराणसी पहुंचे: मॉरीशस पीएम संग द्विपक्षीय वार्ता, काशी में सुरक्षा चाक-चौबंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version