Site icon News1India

Noida Kidnapping : नोएडा अपहरण केस में बड़ा खुलासा, लड़की ने खुद रची थी किडनैपिंग की कहानी, बताई वजह

NOIDA NEWS : नोएडा में एक लड़की के अपहरण का मामला सामने आने के बाद, अब इस घटना ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि लड़की के अपहरण की खबर झूठी थी और यह पूरी कहानी खुद लड़की द्वारा रची गई थी। शुरुआत में अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, मामले के असली तथ्य सामने आए।

हो गया पर्दाफाश

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और गवाहों के बयान दर्ज किए, जिससे पता चला कि अपहरण की कहानी पूरी तरह से मनगढ़ंत थी। लड़की ने अपने निजी कारणों से खुद ही इस तरह की योजना बनाई थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए कहा कि अब लड़की से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, ताकि सच्चाई पूरी तरह से सामने आ सके और इस झूठी सूचना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।

इस झूठे अपहरण के खुलासे के बाद लोगों में काफी हैरानी है, वहीं पुलिस ने इस तरह के झूठे मामलों को गंभीरता से लेने की चेतावनी दी है। झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

परिजन बना रहे थे शादी के दबाव

बताया जा रहा है, कि नोएडा पुलिस ने लड़की को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली से बरामद किया है, साथ ही बताया जा रहा है, कि लडकी ने शादी के दबाव में आने के वजह से खुद के अपहरण की साजिश रची थी.

टॉर्चर से हो गई थी परेशान 

लड़की ने बताया की वह शादी के टॉर्चर से परेशान हो गई थी. परिवार वाले लगातार उसपर शादी का दवाब बना रहे थे.

ये भी पढ़ें : यहां थूक लगी रोटियां नहीं शुद्ध भोजन मिलेगा…, थूक जिहाद को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Exit mobile version