Thursday, June 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

सुपरटेक पर CBI का बड़ा एक्शन, IDBI बैंक से 126 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप!

CBI ने नोएडा की मशहूर रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक लिमिटेड, इसके प्रमोटर आर.के. अरोड़ा और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। इन पर IDBI बैंक के साथ 126.07 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

by Gulshan
June 15, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
Supertech Noida
Share on FacebookShare on Twitter

Supertech Noida : सीबीआई ने नोएडा की मशहूर रियल एस्टेट फर्म सुपरटेक लिमिटेड, इसके प्रमोटर आर. के. अरोड़ा और अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर आर्थिक गड़बड़ियों के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। इन पर IDBI बैंक से 126.07 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। एजेंसी के मुताबिक, दर्ज एफआईआर में आर. के. अरोड़ा के साथ-साथ संगीता अरोड़ा, मोहित अरोड़ा, पारुल अरोड़ा, विकास कंसल, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार शर्मा और अनिल कुमार जैन के नाम भी शामिल हैं।

गुरुवार को की गई छापेमारी

जांच एजेंसी ने बीते गुरुवार को नोएडा और गाजियाबाद में आरोपियों से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 28.5 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई। यह कार्रवाई IDBI बैंक की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि सुपरटेक और उसके निदेशकों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक से 200 करोड़ रुपये का टर्म लोन हासिल किया और उसमें से 126.07 करोड़ रुपये का गबन किया। बैंक ने इस खाते को ‘जानबूझकर ऋण न चुकाने वाला’ (विलफुल डिफॉल्टर) घोषित करते हुए इसे ‘फ्रॉड’ की श्रेणी में डाल दिया है। विलफुल डिफॉल्टर वह होता है जो सक्षम होने के बावजूद कर्ज की अदायगी नहीं करता।

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़ें : यूपी में सोना हुआ और महंगा! लखनऊ-कानपुर समेत इन शहरों…

2014 में मिला था लोन

IANS की रिपोर्ट के अनुसार, FIR बैंक सिक्योरिटीज एंड फ्रॉड ब्रांच, सीबीआई द्वारा दर्ज की गई, जो IDBI बैंक के एनपीए मैनेजमेंट ग्रुप के डिप्टी जनरल मैनेजर हरि कुमार मीना की शिकायत पर आधारित है। शिकायत में बताया गया कि 2014 में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व में एक कंसोर्टियम बैंकिंग व्यवस्था के तहत सुपरटेक को 200 करोड़ रुपये का टर्म लोन दिया गया था। लेकिन मार्च 2017 से कंपनी ने किश्तों का भुगतान रोक दिया, जिससे IDBI बैंक का 126.07 करोड़ रुपये अब तक बकाया है। यह मामला अब CBI की जांच के घेरे में है और इसमें कई बड़े नामों की भूमिका की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

Tags: Supertech Noida
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Rajasthan : संघर्ष की धूप में तपकर श्रवण ने कैसे सफलता की छांव पाई? जानिए एक रियल हीरो की कहानी

Rajasthan : संघर्ष की धूप में तपकर श्रवण ने कैसे सफलता की छांव पाई? जानिए एक रियल हीरो की कहानी

Laptop Battery

अब लैपटॉप की बैटरी देगी ज़्यादा साथ, नहीं करनी पड़ेगी बार-बार चार्जिंग...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist