मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Yogi in Noida: गौतमबुद्ध नगर बना हेल्थ टूरिज्म का नया गढ़, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में 'शारदा केयर-हेल्थ सिटी' का लोकार्पण किया। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर को हेल्थ टूरिज्म का हब बताते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे निवेश और सुधारों पर जोर दिया।

by Mayank Yadav
मार्च 8, 2025
in Latest News, नोएडा
Yogi
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi in Noida: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा में ‘शारदा केयर-हेल्थ सिटी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने शारदा ग्रुप को बधाई देते हुए इसे सेवा और निवेश का बेहतरीन संगम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सभ्य समाज के लिए उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं का होना आवश्यक है। सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने शारदा यूनिवर्सिटी को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए कहा कि हेल्थ टूरिज्म एक बड़ा सेक्टर है और गौतमबुद्ध नगर इस क्षेत्र में प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यही कारण है कि दुनिया की निगाहें आज इस क्षेत्र पर टिकी हैं। एक दशक में स्वास्थ्य सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। जहां 70 वर्षों में केवल 6 एम्स थे, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में इनकी संख्या 22 हो गई है। उत्तर प्रदेश में 2017 तक मात्र 12 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन पिछले 8 वर्षों में 40 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, निजी क्षेत्र में 37 और पीपीपी मॉडल के तहत तीन मेडिकल कॉलेज (संभल, महाराजगंज और शामली) भी खोले गए हैं।

RELATED NEWS

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

अगस्त 9, 2026
Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

अगस्त 8, 2026

VIDEO | At the inauguration of 'Sharda Care – Healthcity' in Greater Noida, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath (@myogiadityanath) highlights the expansion of healthcare services in the state, ensuring access to medical facilities, expert doctors, and advanced technology in rural… pic.twitter.com/sxqvb3jRol

— Press Trust of India (@PTI_News) March 8, 2025

यहां पढ़ें: Mahila Samman Yojana: हो गया ऐलान! दिल्‍ली में महिला सम्मान योजना लागू, मिलेंगे 2500 रुपए

Yogi ने कहा कि आने वाले समय में बलिया और बलरामपुर में भी मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहे हैं, जिनके लिए बजट में प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, प्रदेश के शेष 6 जनपदों में भी मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में दो एम्स (गोरखपुर और रायबरेली) और बीएचयू का आईएमएस मौजूद है। हर जिले में निःशुल्क डायलिसिस, सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी डॉक्टरों और तकनीकी कर्मचारियों की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। प्रदेश में हर रविवार ‘मुख्यमंत्री आरोग्य मेला’ का आयोजन किया जाता है, जहां लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जाती है।

Yogi ने कहा कि यूपी में सबसे ज्यादा 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड दिए गए हैं। इसके अलावा, आशा वर्कर्स, एएनएम, होमगार्ड, पीआरडी जवान और चौकीदारों को भी 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। हेल्थ टूरिज्म एक तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है और भारत इसमें अग्रणी बन सकता है। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और हेल्थ टूरिज्म का बड़ा केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ने वाला बताया।

सीएम Yogi ने कोविड महामारी के दौरान की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि जब दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बिगड़ रही थी, तब मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर और शामली में मरीजों को बेहतर इलाज मिला। इस दौरान शारदा ग्रुप ने भी अपनी सेवाओं से लोगों को राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ‘शारदा केयर-हेल्थ सिटी’ लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी और गौतमबुद्ध नगर को हेल्थ टूरिज्म का हब बनाने में मदद करेगी।

Tags: Yogi Adityanath
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Har Ghar Tiranga: लखनऊ में रविवार को 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा...

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

by Sadaf Farooqui
अगस्त 8, 2026

Yogi Adityanath Meets PM Modi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 8 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से...

UP Madarsa News: योगी सरकार करेगी मदरसा शिक्षा कानून में बड़ा बदलाव, अब केवल इसी डिग्री तक  होगी पढ़ाई

UP Madarsa News: योगी सरकार करेगी मदरसा शिक्षा कानून में बड़ा बदलाव, अब केवल इसी डिग्री तक होगी पढ़ाई

by Sadaf Farooqui
अगस्त 4, 2026

UP Madarsa News:  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम में बड़ा संशोधन करने की तैयारी में...

UP Assembly Monsoon Session

UP Assembly: मानसून सत्र की शुरुआत, सीएम योगी बोले- 9 साल में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

UP Assembly : उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री...

Yogi Adityanath on India China America

India Economy: भारत की बढ़ती ताकत पर सीएम योगी का बड़ा बयान, चीन-अमेरिका को लेकर कही बड़ी बात

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

India China America Competition: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की वैश्विक स्थिति, चीन, अमेरिका और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Next Post
Moradabad News

यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, हिजबुल मुजाहिदीन का फरार 25000 का इनामी आतंकी गिरफ्तार

UP Crime

प्रतापगढ़ में दसवीं के छात्र की हत्या, दोस्तों ने पैसे के लेन-देन में ले ली जान...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist