News1India

यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Greater Noida

Greater Noida: यमुना एक्सप्रेसवे के ‘जीरो पॉइंट’ पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया। देर रात पुलिस ने भारी सुरक्षा बल के साथ धरना स्थल को खाली करवाया। इसके अलावा, बिना अनुमति के धरना देने के प्रयास में गुरुवार सुबह दलित प्रेरणा स्थल, नोएडा की ओर बढ़ रहे 34 किसानों को भी हिरासत में लिया गया।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस और अधिकारियों ने देर रात मौके (Greater Noida) पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को गिरफ्तार किया और धरना स्थल खाली करवाया। बता दें कि बुधवार को किसानों ने ज़ीरो पॉइंट पर पंचायत का आयोजन किया था, जो मंगलवार को हुई किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में बुलाई गई थी।

126 किसानों को जेल से किया गया रिहा

पंचायत के दबाव में पुलिस ने बुधवार को सभी 126 किसानों को जेल से रिहा कर दिया था। हालांकि, देर रात उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार शाम को किसानों और अधिकारियों के बीच हुई बातचीत में सहमति बनी थी कि किसान रातभर ज़ीरो पॉइंट पर रुकेंगे और गुरुवार सुबह प्रेरणा स्थल पर धरना शुरू करने को लेकर फैसला किया जाएगा। रिहाई के बाद किसान अपनी मांगों को लेकर प्रेरणा स्थल पर धरना देने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनकी इस योजना पर कार्रवाई करते हुए उन्हें फिर से हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़े: असम में बीफ परोसने और खाने पर लगा बैन, वीडियो जारी कर हिमंत बिस्वा शर्मा ने कही बड़ी बात

‘जीरो पॉइंट’ पर किसानों ने की बैठक 

बुधवार को आंदोलनकारी किसानों ने यमुना एक्सप्रेसवे के ‘जीरो पॉइंट’ पर एक बैठक की जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनके विरोध के चलते उत्तर प्रदेश सरकार को एक दिन पहले दिल्ली-नोएडा सीमा से गिरफ्तार किए गए सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा करने पर मजबूर होना पड़ा। रिहाई के बाद किसान ‘जीरो पॉइंट’ पर आयोजित ‘किसान महापंचायत’ में शामिल हुए।

जहां उन्होंने अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। किसान नेताओं ने घोषणा की कि विरोध स्थल बदलने पर गुरुवार को निर्णय लिया जाएगा। ‘जीरो पॉइंट’ वह स्थान है जो गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के जुड़ाव का केंद्र है।

Exit mobile version