Site icon News1India

ग्रेटर नोएडा में शर्मनाक हरकत, बाल पकड़कर गर्लफ्रेंड को सरेआम मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के दादरी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. बता दें, कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद दादरी पुलिस ने एक युवक को युवती के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में एक युवक को सरेआम एक युवती के बाल पकड़कर थप्पड़ मारते हुए देखा जा रहा है, इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत इस मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो में युवक न केवल युवती के बाल पकड़कर उसे थप्पड़ मारता दिखता है, बल्कि उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी करता है। वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोग और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

सख्त कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें महिलाओं के खिलाफ हिंसा और सार्वजनिक स्थान पर उत्पीड़न जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज में एक सख्त संदेश जाए और ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों।

Exit mobile version