Site icon News1India

ग्रेटर नोएडा में सॉफ्ट टेनिस इंडिया इंटरनेशनल चैंपियनशिप का आयोजन, महामहिम राष्ट्रपति को दिया गया आमंत्रण

Greater Noida News

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में 17 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित होने वाली सॉफ्ट टेनिस इंडिया इंटरनेशनल चैंपियनशिप की तैयारियां जोरों पर हैं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में लगभग 24 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे और इसका आयोजन विजय पथिक स्टेडियम में किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, देश के कई प्रमुख मंत्री और मुख्यमंत्री भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे।

दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड की होगी मुख्य भूमिका

दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड सरकारें फोकस स्टेट के रूप में विशेष भूमिका निभाएंगी। इस आयोजन की तैयारियों में सॉफ्ट टेनिस उत्तर प्रदेश के चेयरमैन आईएएस एनजी रवि और अभिषेक कौशिक सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। प्रतियोगिता को लेकर खेल और राजनीतिक जगत के कई दिग्गजों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, भारत सरकार के खेल मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, जितिन प्रसाद, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और बृजेश पाठक समेत कई मंत्रीगण इस आयोजन में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : केंद्र ने उत्तराखंड में दो रोपवे परियोजना को दी मंजूरी, 36 मिनट में केदारनाथ की यात्रा

महामहिम राष्ट्रपति को आमंत्रित करने के दौरान सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व सांसद विजय पाल तोमर, सॉफ्ट टेनिस अध्यक्ष अभिषेक कौशिक, उपाध्यक्ष सुखविंदर सोम और कोषाध्यक्ष राजेश मिश्रा उपस्थित रहे। यह प्रतियोगिता सॉफ्ट टेनिस के क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का एक बड़ा अवसर साबित होगी

Exit mobile version