Noida DM: कौन हैं मेघा रूपम ?जिन्होंने नोएडा की पहली महिला DM के रूप में संभाला कार्यभार

नोएडा की डीएम मेधा रूपम मूल रूप से आगरा की रहने वाली हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी हैं। सेंट स्टीफेंस कॉलेज से शिक्षित मेधा ने यूपीएससी में 10वीं रैंक हासिल की थी। वर्तमान में लेवल 12 के अधिकारी के तौर पर उनका मूल वेतन ₹78,800 है, जो भत्तों के साथ करीब ₹1.5 लाख से अधिक हो जाता है।

Noida DM: मेधा रूपम उत्तर प्रदेश कैडर की 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 2025 में नोएडा की पहली महिला जिलाधिकारी बनकर इतिहास रचा था।

कहां की रहने वाली हैं?

मेधा रूपम का जन्म 21 अक्टूबर 1990 को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हुआ था। वह मूल रूप से आगरा की ही रहने वाली हैं।वह देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी हैं। उनके पिता भी केरल कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहे हैं। उनके पति मनीष बंसल भी 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

शिक्षा और उपलब्धियां

उनके पिता की पोस्टिंग के कारण उनकी शुरुआती पढ़ाई केरल के स्कूलों (नेवल पब्लिक स्कूल, एर्नाकुलम और सेंट थॉमस स्कूल, तिरुवनंतपुरम) में हुई।उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स (BA Hons) में स्नातक किया है।उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की 2013 की परीक्षा में देशभर में 10वीं रैंक (AIR 10) हासिल की थी।

आईएएस अधिकारियों का वेतन

मेधा रूपम वर्तमान में लेवल 12 (जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड) के अंतर्गत आती हैं।इस रैंक पर बेसिक सैलरी लगभग 78,800 रुपये प्रति माह से शुरू होती है।कुल वेतन बेसिक पे के साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य भत्ते जोड़कर एक डीएम की कुल मासिक सैलरी 1.5 लाख से 1.8 लाख रुपये के बीच होती है।वेतन के अलावा उन्हें सरकारी आवास, गाड़ी, सुरक्षा गार्ड, रसोइया और अन्य स्टाफ जैसी कई सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं।

Exit mobile version