Wednesday, February 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

हादसे में बुझ गया मासूम आयत का चिराग: Noida में बीएमडब्ल्यू ने स्कूटी को मारी टक्कर, 5 वर्षीय बच्ची की मौत

नोएडा के सेक्टर-30 में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में 5 साल की बच्ची आयत की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता और रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी गिरफ्तार।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 27, 2025
in Latest News, नोएडा
Noida
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Noida accident: नोएडा के सेक्टर-30 में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। Noida पीजीआई चाइल्ड अस्पताल से इलाज कराकर लौट रही 5 वर्षीय आयत अपने पिता और रिश्तेदार के साथ स्कूटी पर सवार थी, तभी एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने गेट संख्या-3 के पास उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आयत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गुल मोहम्मद और उनके साले राजा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार में सवार दो युवकों अभिषेक और यश को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके नशे में होने का शक जताया जा रहा है।

#WATCH | Noida, Uttar Pradesh: A 5-year-old girl died and two others were injured as a BMW car hit a scooty in Sector 30 of Noida last night. Police have seized the car. The arrested accused have been identified as Yash Sharma and Abhishek Rawat and they are students. The… pic.twitter.com/ePpihB2xUC

— ANI (@ANI) July 27, 2025

RELATED NEWS

Noida industrial plots

नोएडा में एमओयू का ‘फर्जी खेल’ खत्म: जमीन डकार कर बैठे उद्योगपतियों पर गिरी गाज, 76 प्लॉट निरस्त!

January 16, 2026
Noida New Year Youth debt

किस्त पर खुशियां: नोएडा के ‘रईस’ युवा, जेब में छेद और सिर पर 14 करोड़ का कर्ज!

January 13, 2026

पीजीआई अस्पताल के बाहर हुआ हादसा, स्कूटी सवार उड़े दूर

यह दर्दनाक हादसा रात करीब 12:30 बजे हुआ, जब गुल मोहम्मद अपनी बेटी आयत को इलाज के बाद चाइल्ड पीजीआई अस्पताल से घर ले जा रहे थे। उनके साथ उनका साला राजा भी स्कूटी पर मौजूद था। जैसे ही तीनों अस्पताल के गेट नंबर 3 के पास पहुंचे, तभी सेक्टर-45 की ओर से आ रही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवार दूर जाकर गिरे। आयत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी दोनों को स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल पहुंचाया।

गिरफ्तार हुए आरोपी छात्र, नशे में होने का शक

हादसे की सूचना मिलते ही Noida सेक्टर-20 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। बीएमडब्ल्यू कार से दो युवकों को हिरासत में लिया गया, जिनकी पहचान अभिषेक और यश के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों युवक छात्र हैं और घटना के समय नशे में थे। पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस

आयत की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। मासूम बच्ची को खोने के बाद अस्पताल में भर्ती उसके पिता और साले की हालत गंभीर बनी हुई है। Noida पुलिस ने इस हादसे को बेहद गंभीर मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी युवकों के नशे की पुष्टि के लिए मेडिकल जांच कराई जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

Mansa Devi stampede: मनसा देवी मंदिर में भीषण भगदड़, 8 की मौत की ख़बर, बिजली के तार से फैला करंट बना त्रासदी की वजह!

Tags: Noida
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Noida industrial plots

नोएडा में एमओयू का ‘फर्जी खेल’ खत्म: जमीन डकार कर बैठे उद्योगपतियों पर गिरी गाज, 76 प्लॉट निरस्त!

by Mayank Yadav
January 16, 2026

Noida industrial plots: नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने औद्योगिक विकास को रफ्तार देने और भू-माफियाओं पर नकेल कसने...

Noida New Year Youth debt

किस्त पर खुशियां: नोएडा के ‘रईस’ युवा, जेब में छेद और सिर पर 14 करोड़ का कर्ज!

by Mayank Yadav
January 13, 2026

Noida New Year Youth debt: उत्तर प्रदेश के शो-विंडो कहे जाने वाले नोएडा में 'ऋणम कृत्वा घृतं पिबेत्' (कर्ज लेकर...

Noida news, salary dispute

सैलरी मांगी तो फोड़ दी आंख: नोएडा की कंपनी में खूनी खेल, HR और डायरेक्टर पर FIR!

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Noida news: दिल्ली से सटे औद्योगिक केंद्र नोएडा में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ...

Noida

नोएडा अथॉरिटी का बड़ा धमाका: स्पोर्ट्स सिटी से हटी रोक, घर खरीदारों और व्यापारियों की लगी लॉटरी!

by Mayank Yadav
January 4, 2026

Noida Flat Registry: नोएडा प्राधिकरण की 221वीं बोर्ड बैठक में शहर के रियल एस्टेट और औद्योगिक विकास को लेकर ऐतिहासिक...

Noida

नोएडा का मास्टरस्ट्रोक: कोर्ट केस खत्म, अब फैक्ट्रियों से गूंजेंगे इंडस्ट्रियल सेक्टर।

by Mayank Yadav
January 1, 2026

Noida Industrial Plots: नोएडा प्राधिकरण ने नए साल के अवसर पर औद्योगिक विकास को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण...

Next Post
Delhi News

इंदिरा कॉलोनी को बड़ी राहत, 6,000 परिवारों पर चला बुलडोजर रुका, आतिशी ने क्या कहा?

धर्मांतरण गैंग में शामिल थीं पाक की ‘विषकन्याएं’, 2050 तक भारत को बनाना था इस्लामिक राष्ट्र

धर्मांतरण गैंग में शामिल थीं पाक की ‘विषकन्याएं’, 2050 तक भारत को बनाना था इस्लामिक राष्ट्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist