Noida Breaking : सेक्टर 63 के गांव बहलोलपुर में गिरी बिल्डिंग, कई लोग दबे होने की आशंका

थाना सेक्टर 63 के अंतर्गत गांव बहलोलपुर में एक तीन मंजिला बिल्डिंग गिर गई है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है

Noida Breaking
Noida Breaking : थाना सेक्टर 63 के अंतर्गत गांव बहलोलपुर में एक तीन मंजिला बिल्डिंग गिर गई है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है, और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बिल्डिंग के पास निम (नदी) की खुदाई का काम चल रहा था, जिसके कारण इस दुर्घटना की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।

राहत टीम के सदस्य मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं, और तत्काल मदद के लिए एंबुलेंस भी घटनास्थल पर भेजी गई हैं। अभी तक किसी प्रकार की हताहत की जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि स्थिति गंभीर हो सकती है।

बचाव कार्य में पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां जुटी हुई हैं। इस हादसे की जांच की जा रही है, और अधिकारियों ने बताया कि जल्दी ही स्थिति पर अपडेट जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Kailash Gahlot का सियासी पलटवार, AAP छोड़ते ही थामा BJP का दामन

Exit mobile version