Site icon News1India

Noida: DLF मॉल के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Noida

Noida News: डीएलएफ मॉल (Noida) के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध बदमाशों को रोकने का प्रयास कर रही थी, लेकिन वे भागने लगे।

पुलिस ने उनका पीछा किया, जिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

मामले पर पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने बताया कि 30 सितंबर को थाना सेक्टर 20 के तहत डीएलएफ मॉल के पास चेकिंग अभियान चल रहा था। इस दौरान शौचालय तिराहे पर दो संदिग्ध बाइक सवार युवक दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया और सेक्टर 16A फिल्म सिटी के पास बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी।

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान नीरज पुत्र दर्शन (हरौला सेक्टर 05 निवासी) के रूप में हुई। पुलिस ने नीरज को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़े: गोहत्या के आरोपी महताब आलम को ने पैर में मारी गोली, सीएम योगी की सख्त हिदायतों का असर

पुलिस ने घटनास्थल से एक बिना नंबर की चोरी की बाइक, एक तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। नीरज के खिलाफ लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट के तहत नौ मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है।

Exit mobile version