Site icon News1India

Noida: आईटी इंजीनियर महिला से 20 लाख की ठगी, ड्रग्स पार्सल का डर दिखाकर 3 घंटे तक रखा “डिजिटल अरेस्ट”

Noida

Noida: नोएडा में एक महिला आईटी इंजीनियर को साइबर जालसाजों ने 20 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया। जालसाजों ने ईरान भेजे जा रहे एक पार्सल में ड्रग्स और आपत्तिजनक सामान होने का झांसा देकर महिला को करीब साढ़े तीन घंटे तक “डिजिटल अरेस्ट” में रखा।

ठगों (Noida) ने उसे मनी लॉन्ड्रिंग और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामले में फंसने का डर दिखाया, जिससे घबराकर महिला ने इंस्टेंट लोन लेकर 20 लाख रुपये जालसाजों के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

मनी लॉड्रिंग का दिखाया डर

महिला के पति मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी घर से काम कर रही थीं, जब उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को फेडेक्स इंटरनेशनल कुरियर का कर्मचारी बताया और कहा कि उनके नाम से ईरान जा रहे एक कुरियर में ड्रग्स है।इसके बाद महिला को मुंबई साइबर क्राइम अधिकारियों से जोड़ा गया, जिन्होंने उसे बताया कि उसके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल करके मनी लॉन्ड्रिंग हो रही है।

ठगों ने महिला को डराया कि यदि वह सहयोग नहीं करेगी तो उसे जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने उसे 20 लाख रुपये का इंस्टेंट लोन लेने और वह रकम उनके बताए खाते में ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। ठगों ने भरोसा दिलाया कि जांच के बाद उसे पूरी रकम वापस मिल जाएगी, लेकिन रकम भेजने के बाद ठगों ने संपर्क तोड़ दिया। मामले की रिपोर्ट साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई गई है।

Exit mobile version