Site icon News1India

Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक टक्कर, पांच की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Noida News

Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई। घटनास्थल से मिली वीडियो में कार को बुरी तरह (Noida News) से क्षतिग्रस्त देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब कार एक खड़ा हुआ खराब ट्रक से टकरा गई।

यह घटना ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हुई। रविवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें पांच लोगों की जान चली गई, जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष थे। यह दुर्घटना नोएडा से परी चौक की ओर जाते समय हुई।

यह भी पढ़े: Delhi Pollution : दिल्ली में प्रदूषण का कहर, AQI पहुंचा 350 के पार

सूचना के अनुसार एक तेज गति से आ रही वेगनआर कार सड़क पर खड़े एक खराब ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version