Site icon News1India

Noida News : नोएडा में फर्जी कॉलसेंटर का भांडाफोड़, 67 पुरूष और 9 महिला गिरफ्तार, 58 लैपटॉप बरामद

Noida News : नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस और सीआरटी टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई में फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। यह गैंग “इंस्टा सॉल्यूशन” नाम से कॉल सेंटर संचालित कर विदेशी नागरिकों को ठगने का काम करता था। गैंग के सदस्य अमेज़न पार्सल, टेक्स सपोर्ट और पे-डे लोन प्रक्रिया के नाम पर फर्जी मैसेज लिंक और कॉल के जरिए लाखों रुपये की ठगी कर रहे थे।

कार्रवाई में पुलिस ने कुल 76 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 67 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 58 लैपटॉप, एक एप्पल मैकबुक, 45 लैपटॉप चार्जर, दो राउटर, 45 हेडफोन, 24 मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी उपकरण बरामद किए हैं।

ठगी का तरीका

गैंग का ठगी का तरीका बेहद सुनियोजित था। वे विदेशी नागरिकों को अमेज़न और अन्य सेवाओं से जुड़े नकली मैसेज भेजते थे, जिनमें लिंक पर क्लिक करने या कॉल के जरिए मदद लेने की बात कही जाती थी। इस प्रक्रिया में लोगों से उनकी व्यक्तिगत जानकारी और बैंक डिटेल्स प्राप्त कर उनके साथ धोखाधड़ी की जाती थी।

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि यह गैंग लंबे समय से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहा था और अब तक लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। मामले की जांच जारी है, और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर अन्य शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है।

लोगों से अपील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अनजान कॉल या मैसेज से सतर्क रहें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नोएडा पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया गया है, जो इस तरह के अपराधों पर लगाम लगाने में मदद करेगा।

Exit mobile version