Site icon News1India

Noida News: कुंवारों को शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, ऐसे बनाते थे निशाना?

Noida News

Noida News: दिल्ली से सटे नोएडा की सूरजपुर थाना (Noida News) पुलिस ने एक गिरोह का खुलासा किया है जो कुंवारे युवकों को अपने जाल में फंसाकर उनकी शादी करवाता था और फिर कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नोएडा के सूरजपुर का है मामला

पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) शक्ति मोहन अवस्थी ने जानकारी दी कि सूरजपुर थाना (Noida News) पुलिस ने गुरुवार को मालती संतोष अमीर नामक महिला और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह कुंवारे युवकों को निशाना बनाता था। गिरोह की लड़की को दुल्हन के रूप में पेश कर रिश्ता तय किया जाता था। शादी के बाद लड़की ससुराल जाती और मौका मिलते ही कीमती गहने और नगदी लेकर फरार हो जाती।

यह भी पढ़े: सपा सांसद इकरा हसन ने इमरान प्रतापगढ़ी संग अफवाहों पर लगाई रोक, शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी

गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ व्यक्ति लड़की की मां, चाचा, भाई या दादा का किरदार निभाते थे। वे लड़की को गरीब और बेसहारा बताकर कुंवारे युवकों को अपने जाल में फंसाते थे और सादगी से शादी करने की बात तय करते थे।

पुलिस अधिकारियों ने मामले पर क्या कहा?

शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से कोई खुद को लड़की की मां, कोई चाचा, कोई भाई और कोई दादा के रूप में पेश करता था। लड़की को गरीब और बेसहारा बताकर कुंवारे युवकों को जाल में फंसाया जाता था और सादगी से शादी करने की बात तय की जाती थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने कई लोगों से ठगी करने की बात कबूल की है।

Exit mobile version