Site icon News1India

Noida Police Encounter: नोएडा में फिर दिखा पुलिस का दम,एनकाउंटर के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

Noida Police Encounter: नोएडा पुलिस ने एक और शानदार ऑपरेशन में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें धर दबोचा गया। पुलिस को इनके पास से हथियार, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक मिली है।

कैसे पकड़े गए बदमाश?

बीती रात थाना सेक्टर 20 पुलिस टीम डीएलएफ तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन वे रुकने के बजाय तेजी से भागने लगे।पुलिस को शक हुआ और तुरंत पीछा किया। भागते-भागते ये बदमाश मल्टीलेवल कार पार्किंग के पास सेक्टर 18 की झाड़ियों में पहुंचे और वहीं से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन पुलिस भी तैयार थी! जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

बदमाशों की पहचान और बरामद सामान

गिरफ्तार बदमाशों के नाम ये हैं

शहजाद उर्फ शाहिद(27 साल) निवासी नैनीताल, उत्तराखंड

शाकिर अहमद (38 साल) निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश

इनके पास से बरामद सामान,315 बोर के दो तमंचे , कारतूस ,एक जोड़ी पायल और दो सिक्के ,बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक

अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही आगे की जांच

गोली लगने के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि इनके पास मिली बाइक चोरी की है या किसी और की।

पहले भी हुई थी मुठभेड़

गौरतलब है कि इससे पहले दिसंबर 2024 में नोएडा पुलिस ने सेक्टर-20 में एनकाउंटर के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। इन बदमाशों ने सेक्टर 30 में एक कारोबारी के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।
नोएडा पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में खौफ बढ़ गया है और शहर में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है।

Exit mobile version