Site icon News1India

सेना में भर्ती का जुनून लेकर रातों को सड़क पर दौड़ता दिखा 19 साल का युवक

नई दिल्ली। सेना में भर्ती का जुनून लिए और संघर्ष के बोझ को झेल रहे एक 19 साल के बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।आखिर कौन है ये बच्चा चलिए आपको बताते हैं पूरी कहानी

जाने माने फिल्ममेकर विनोद कापड़ी आधी रात को अपनी कार से घर की ओर जा रहे थे. तभी अचानक से उन्हें एक बच्चा पीठ पर बैग टांगे और पसीने से लथपथ सड़क पर दौड़ता दिखाई दिया। ये नजारा देख विनोद कापड़ी ने – तुरंत अपनी कार को रोका और उस बच्चे से पूछा कि तुम इतनी रात में क्यों दौड़ रहे हो . तभी- लड़के ने दौड़ते – दौड़ते विनोद कापड़ी की बात का जवाब देते हुए कहा मै आर्मी में जाना चाहता हु और अपना सपना पूरा करना है। मेरे लिए दिन और रात में कुछ अंतर नहीं है लड़के के इस जवाब को सुनकर फिल्ममेकर ने भावुक होकर अपना मोबाइल निकाला और उसका वीडियो बनाने लगे , फिर उन्होंने पूछा कि तुम दिन मे भी तो दौड़ सकते थे तो इतनी रात में क्यों दौड़ रहे हो उस लड़के ने इसी बात का बड़े ही आत्मविश्वास भरे लहजे में कहा कि सपना और रोजी रोटी दोनो के बीच तालमेल बैठाना ही असली सफलता है। कापड़ी जी ने बच्चे का नाम पूछा और उत्तराखंड की लोकल भाषा में उसके परिवार के बारे में पता किया तो उसने बताया कि वो सेक्टर 16 नोएडा McDonald’s में काम करता है और रात में अपने सपनों को साकार करने के लिए दौड़ता है।

(निशान्त दीक्षित)

बातों- बातों में ही मशहूर फिल्मकार ने उसको लिफ्ट देने की बात कही तो भी उसने साफ इंकार करते हुए बड़ी सुन्दरता के साथ जवाब दिया और कहा मैं हर चीज से समझौता कर सकता हूं लेकिन अपने सपनों से नहीं मेरा रूटीन खराब होगा। उस बच्चे ने ये भी बताया कि वो डेली सेक्टर 16 नोएडा से बरौला तक 10 किलोमीटर दौड़ता है. । इसी कड़ी में कापड़ी ने उसे बढ़िया खाना खिलाने की भी बात कही तो उसने कहा की अगर मैंने आपके साथ खाना खा लिया तो घर पर छोटा भाई भूखा रह जाएगा. क्योंकि मैं जाऊंगा तो खाना बनाऊंगा उसने बताया उसका भाई भी नाइट शिफ्ट की जॉब करता है।

इस लड़के के आत्मविश्वास और कुछ करने की जिद को सलाम करते हुए कापड़ी ने उसको ऑल द बेस्ट बोलते हुए शुभकामनाएं दी और वीडियो को अपने सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया। आपको बता दें जैसे ही ये वीडियो कापड़ी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया तुरंत ही ये वीडियो वायरल हो गया।

Exit mobile version