Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘आज की स्त्री कल के भारत की मजबूत नींव’ , IIMT ग्रेटर नोएडा में वर्ल्ड वूमेन कांग्रेस-2025 का भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस "वर्ल्ड वूमेन कांग्रेस-2025" के दूसरे दिन पद्मश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

Gulshan by Gulshan
July 21, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, नोएडा
IIMT Greater Noida
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

IIMT Greater Noida : ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस “वर्ल्ड वूमेन कांग्रेस-2025” के दूसरे दिन पद्मश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा, “आज की स्त्री कल के भारत की मजबूत नींव है।” उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को पुरुषों से तुलना करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वे उनसे कहीं आगे हैं।

करियर के साथ जीवन पर भी दे ध्यान

मालिनी अवस्थी ने युवतियों को संदेश देते हुए कहा कि वे अपने करियर पर जरूर ध्यान दें, लेकिन जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय जैसे विवाह आदि को नजरअंदाज न करें। उन्होंने महिलाओं को परिवार की मूल इकाई का महत्व समझने की भी बात कही। इस अवसर पर उन्होंने अवधी और भोजपुरी में मधुर गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया।

RELATED POSTS

No Content Available

यह भी पढ़ें : 19 साल बाद 11 आरोपी हुए रिहा, सबूतों की कमी बनी…

इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में देश और विदेश से कुल 36 वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। बोटलैब डायनेमिक्स की संस्थापक डॉ. सरिता अहलावत, भारतीय संघ ऑफ रशियन कंपेट्रिऑट की अध्यक्ष एलिना बर्मन, लेखिका डॉ. रिचा सूद, मशहूर एंकर श्वेता झा, सीएफओ मनुलक्ष्मी मिश्रा, मेजर नुपुर गुप्ता जैसी हस्तियों ने मंच साझा किया। आयरलैंड के राजदूत अखिलेश मिश्र ने विदेश से ऑनलाइन जुड़कर कार्यक्रम को संबोधित किया।

चेयरमैन ने की नारी शक्ति की तारीफ

आईआईएमटी समूह के चेयरमैन योगेश मोहन जी गुप्ता ने कहा, “हर सफल पुरुष के पीछे किसी न किसी रूप में एक महिला का योगदान होता है – चाहे वह मां हो, बहन हो या पत्नी। मेरी सफलता के पीछे मेरी मां का संघर्ष है।” कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन कॉलेज के डीजी प्रोफेसर अंकुर जौहरी द्वारा किया गया। आयोजन की अगुवाई कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अमित राय ने की, जबकि मंच संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर इशिता अरोड़ा ने किया। पूरे कार्यक्रम में एचआर हेड अजय राम पुरी, डॉ. नकुल गुप्ता, डॉ. चेतन खेमराज, डीन डॉ. अभयानंद, वैभव उपाध्याय सहित संस्थान के अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

नारी शक्ति पर तीन दिन की कॉन्फ्रेंस हुई समाप्त 

तीन दिनों तक चले इस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में महिला सशक्तिकरण, वैश्विक नेतृत्व में महिलाओं की भूमिका, करियर और पारिवारिक जीवन में संतुलन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। “वर्ल्ड वूमेन कांग्रेस-2025” ने यह स्पष्ट किया कि आज की स्त्री न केवल अपने लिए, बल्कि पूरे समाज और देश के लिए परिवर्तन की वाहक बन चुकी है।

Tags: IIMT Greater Noida
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Tamil Nadu News

Tamil Nadu News : सुबह की सैर के दौरान चक्कर खाकर गिरे CM स्टालिन, अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती

Healthy drink:कौन से है भारतीय रसोई के नायाब रत्न , जो ना केवल स्वाद बढ़ाए, बल्कि सेहत भी बनाएं

Healthy drink:कौन से है भारतीय रसोई के नायाब रत्न , जो ना केवल स्वाद बढ़ाए, बल्कि सेहत भी बनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version