Wednesday, January 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

YEIDA Plot Scheme 2025: नोएडा एयरपोर्ट के पास EWS वर्ग को मिलेगा सस्ता प्लॉट, जानें पूरी योजना

नोएडा एयरपोर्ट के पास अब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिलेगा सस्ता प्लॉट। YEIDA ने 30 वर्ग मीटर के 8,000 भूखंडों की योजना शुरू की है, जिसकी कीमत 7.5 लाख रुपये होगी और भुगतान किश्तों में किया जा सकेगा।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 17, 2025
in TOP NEWS, नोएडा
YEIDA
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

YEIDA Plot Scheme 2025: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के इर्द-गिर्द विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र में अब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए भी घर का सपना साकार हो सकता है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने ऐसे लोगों के लिए किफायती भूखंड योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। योजना के तहत जेवर क्षेत्र के सेक्टर-18 और 20 में कम से कम 8,000 छोटे प्लॉट दिए जाएंगे, जिसकी शुरुआत 18 जून से होगी। 30 वर्ग मीटर के इन प्लॉटों की कीमत 7.5 लाख रुपये तय की गई है और सफल आवेदक सात साल तक किश्तों में भुगतान कर सकेंगे। योजना खासकर फैक्ट्री वर्कर, सुरक्षा गार्ड और घरेलू सहायकों जैसे श्रमिकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

नोएडा एयरपोर्ट के पास EWS वर्ग को मिलेगा अपना घर

YEIDA के सीईओ अरुण वीर सिंह के मुताबिक, यह योजना उन लोगों के लिए लाई जा रही है जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है। योजना के तहत यीडा सेक्टर-18 और 20 में 30 वर्ग मीटर के 8,000 भूखंडों की पेशकश करेगा। यह इलाका नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और औद्योगिक परियोजनाओं के निकट है, जहां घरेलू और विदेशी कंपनियां निवेश कर रही हैं। इससे बड़ी संख्या में मजदूरों, फैक्ट्री कर्मियों और अन्य सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों की जरूरतें बढ़ी हैं। योजना का उद्देश्य इन्हें उनके कार्यस्थल के पास ही स्थायी आवास देना है।

RELATED POSTS

YEIDA

यमुना सिटी में विकास की रफ़्तार: ₹2474 करोड़ का फंड जारी, मेडिकल डिवाइस पार्क में प्लॉट के लिए आवेदन कल से शुरू

January 11, 2026

किसानों की जमीन का ‘फुल एंड फाइनल’ हिसाब: यमुना प्राधिकरण का 4-स्टेप फॉर्मूला तैयार!

January 1, 2026

किन वर्गों को कितनी मिलेगी छूट?

YEIDA प्राधिकरण ने भूखंडों की कीमत 7.5 लाख रुपये तय की है और किस्तों में सात साल तक भुगतान की सुविधा दी जाएगी। योजना के तहत 29% भूखंड उन लोगों के लिए आरक्षित होंगे जो यीडा क्षेत्र की परियोजनाओं में काम कर रहे हैं। इसके अलावा 5% भूखंड सेवानिवृत्त सैनिकों और 5% यीडा कर्मचारियों के लिए आरक्षित रहेंगे। यह योजना ऐसे श्रमिकों और कर्मियों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है जो लंबे समय से सस्ते आवास की प्रतीक्षा कर रहे थे।

कब और कैसे करें आवेदन?

18 जून से YEIDA योजना को औपचारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा और उसी दिन से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। ऑनलाइन आवेदन और ड्रॉ प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संचालित करने की योजना है। योजना की अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी दिशा-निर्देश यीडा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

Meerut के नौचंदी थाना क्षेत्र में देर रात हुई सनसनीखेज वारदात, परिजनों में मचा कोहराम… 12 दिन पहले तय हुआ था निकाह

Tags: YEIDA
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

YEIDA

यमुना सिटी में विकास की रफ़्तार: ₹2474 करोड़ का फंड जारी, मेडिकल डिवाइस पार्क में प्लॉट के लिए आवेदन कल से शुरू

by Mayank Yadav
January 11, 2026

YEIDA Plot Scheme 2026: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यमुना अथॉरिटी को जमीन अधिग्रहण के लिए ₹2474 करोड़ की ब्याज मुक्त...

किसानों की जमीन का ‘फुल एंड फाइनल’ हिसाब: यमुना प्राधिकरण का 4-स्टेप फॉर्मूला तैयार!

by Mayank Yadav
January 1, 2026

YEIDA Greater Noida Farmers: ग्रेटर नोएडा में किसानों की आबादी भूमि से जुड़े सालों पुराने विवादों को खत्म करने के...

yamuna authority plot scheme news

YEIDA Plot Scheme:खाली पड़े प्लॉटों की पहचान पूरी, दिसंबर में लॉन्च होगी नई इंडस्ट्रियल स्कीम कितने वर्गमीटर के प्लॉट होंगे शामिल

by SYED BUSHRA
November 27, 2025

Yamuna Authority Industrial Plot Scheme: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने दिसंबर तक एक और नई...

YEIDA

यमुना एक्सप्रेसवे पर न्यू हॉलैंड और एस्कॉर्ट्स कुबोटा का बड़ा निवेश, 4000 नौकरियां सृजित होने की उम्मीद

by Mayank Yadav
November 11, 2025

YEIDA News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में न्यू हॉलैंड और एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के दो बड़े निवेशों...

Yeida City

Yeida City में दिखेगा सिंगापुर-लंदन जैसा नजारा, 692 करोड़ की ग्रीन बेल्ट परियोजना के लिए ग्लोबल टेंडर जारी

by Mayank Yadav
May 21, 2025

Yeida Green Belt: यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बस रही यीडा सिटी अब अंतरराष्ट्रीय रूप लेती नजर आएगी। अथॉरिटी ने इसे...

Next Post
MLC 2025

MLC 2025: संन्यास पर बवाल तो कर लिया डेब्यू ! इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने मचाई तबाही, गेंदबाजों का छूटा पसीना !

Air India Flight

अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान रद्द, टेकऑफ से पहले आई तकनीकी गड़बड़ी!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist