Site icon News1India

YEIDA Plot Scheme 2025: नोएडा एयरपोर्ट के पास EWS वर्ग को मिलेगा सस्ता प्लॉट, जानें पूरी योजना

YEIDA

YEIDA Plot Scheme 2025: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के इर्द-गिर्द विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र में अब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए भी घर का सपना साकार हो सकता है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने ऐसे लोगों के लिए किफायती भूखंड योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। योजना के तहत जेवर क्षेत्र के सेक्टर-18 और 20 में कम से कम 8,000 छोटे प्लॉट दिए जाएंगे, जिसकी शुरुआत 18 जून से होगी। 30 वर्ग मीटर के इन प्लॉटों की कीमत 7.5 लाख रुपये तय की गई है और सफल आवेदक सात साल तक किश्तों में भुगतान कर सकेंगे। योजना खासकर फैक्ट्री वर्कर, सुरक्षा गार्ड और घरेलू सहायकों जैसे श्रमिकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

नोएडा एयरपोर्ट के पास EWS वर्ग को मिलेगा अपना घर

YEIDA के सीईओ अरुण वीर सिंह के मुताबिक, यह योजना उन लोगों के लिए लाई जा रही है जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है। योजना के तहत यीडा सेक्टर-18 और 20 में 30 वर्ग मीटर के 8,000 भूखंडों की पेशकश करेगा। यह इलाका नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और औद्योगिक परियोजनाओं के निकट है, जहां घरेलू और विदेशी कंपनियां निवेश कर रही हैं। इससे बड़ी संख्या में मजदूरों, फैक्ट्री कर्मियों और अन्य सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों की जरूरतें बढ़ी हैं। योजना का उद्देश्य इन्हें उनके कार्यस्थल के पास ही स्थायी आवास देना है।

किन वर्गों को कितनी मिलेगी छूट?

YEIDA प्राधिकरण ने भूखंडों की कीमत 7.5 लाख रुपये तय की है और किस्तों में सात साल तक भुगतान की सुविधा दी जाएगी। योजना के तहत 29% भूखंड उन लोगों के लिए आरक्षित होंगे जो यीडा क्षेत्र की परियोजनाओं में काम कर रहे हैं। इसके अलावा 5% भूखंड सेवानिवृत्त सैनिकों और 5% यीडा कर्मचारियों के लिए आरक्षित रहेंगे। यह योजना ऐसे श्रमिकों और कर्मियों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है जो लंबे समय से सस्ते आवास की प्रतीक्षा कर रहे थे।

कब और कैसे करें आवेदन?

18 जून से YEIDA योजना को औपचारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा और उसी दिन से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। ऑनलाइन आवेदन और ड्रॉ प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संचालित करने की योजना है। योजना की अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी दिशा-निर्देश यीडा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

Meerut के नौचंदी थाना क्षेत्र में देर रात हुई सनसनीखेज वारदात, परिजनों में मचा कोहराम… 12 दिन पहले तय हुआ था निकाह

Exit mobile version