शॉर्ट्स के बटन खोल Nora Fatehi ने किया ऐसा डांस, जिसे देख लोग बोले हाय गर्मी

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्मों के आइटम सॉन्गस में अपने डांस और अदाओं से आग लगा देने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने बड़ी तेजी के साथ प्रसिद्धि पाई है। आज बॉलीवुड में नोरा का नाम हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस में गिना जाता है। उनके डांस मूव्स इतने कातिलाना होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है।

Photo Credit @ norafatehi Instagram

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/reel/CjsJBHTAhlI/?utm_source=ig_web_copy_link

सोशल मीडिया पर नोरा काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें वह सेक्सी डांस करते हुए नज़र आ रही हैं।

Photo Credit @ norafatehi Instagram

वायरल हो रहे इस वीडियो में नोरा 2 दोस्तों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। पिंक कलर के ट्यूब ब्रालेट में नोरा बेहद सेक्सी लग रही हैं। इसी के साथ ब्लू डेनिम शॉर्ट्स भी उन्होंने पहना हुआ है, जिसका बटन उन्होंने खुला रखा है। बिना मेकअप के भी नोरा को वीडियो में खूबसूरत देखा जा सकता है।

Photo Credit @ norafatehi Instagram

इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए नोरा ने लिखा है, “वाइबिंग कॉल मी एवरीडे।” बता दें कि उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। कुछ देर में ही उनके इस क्लिप को 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इतना ही नहीं उनके चाहने वाले इस क्लिप पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “वीडियो को देख सुकून मिल रहा है।” वहीं दूसरे ने लिखा, आप स्ले कर रही हैं। इसी तरह के और भी कई कमेंट्स किए जा रहे हैं।

Exit mobile version