Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अब्बास अंसारी पर ‘OP’ ने क्यों दिखाई दरियादिली, मऊ को लेकर सुभासपा अध्यक्ष की ‘थ्योरी’ से UP की सियासत गरमाई

अब्बास अंसारी की विधायकी रद्द होने के बाद ओम प्रकाश राजभर मऊ सीट पर अपना दावा कर दिया है, कहा उनकी ही पार्टी लड़ेगी उपचुनाव।

Vinod by Vinod
June 2, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। अब्बास अंसारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक रहे हैं। अगर वो कोर्ट जाते हैं तो भी वो पार्टी के विधायक है और अगर न्यायालय स्टे देता है तो भी पार्टी के ही विधायक रहेंगे। इसलिए हम उनके साथ हैं। अगर मऊ सीट पर उपचुनाव का ऐलान होता है तो उनकी ही पार्टी यहां से चुनाव लड़ेगी। ये बातें यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बयान के दौरान कही हैं।

दरअसल, हेट स्पीच मामले में सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म होने के बाद मऊ विधानसभा सीट खाली हो गई है। जिसके चलते जल्द यहां उपचुनाव होगा। इसे लेकर अब योगी कैबिनेट में मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान सामने आया है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में मऊ सीट से सुभासपा के कैंडीडेट अब्बास अंसारी विधायक चुने गए थे। उन्हें कोर्ट ने सजा सुनाई है। उनकी विधायकी चली गई है। अब इस सीट पर उपचुनाव हो सकते हैं।

RELATED POSTS

आपस में भिड़े बीजेपी के दो दिग्गज नेता, कानपुर देहात के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने खुद को बताया ‘हिस्ट्रीशीटर’

आपस में भिड़े बीजेपी के दो दिग्गज नेता, कानपुर देहात के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने खुद को बताया ‘हिस्ट्रीशीटर’

November 5, 2025
सतीश महाना ने नसीम सोलंकी से क्यों नहीं लगवाया भैया दूज का टीका, स्पीकर ने बता दी वजह, जो सोशल मीडिया में उड़ा रही गर्दा

सतीश महाना ने नसीम सोलंकी से क्यों नहीं लगवाया भैया दूज का टीका, स्पीकर ने बता दी वजह, जो सोशल मीडिया में उड़ा रही गर्दा

October 23, 2025

ओप्रकाश राजभर ने कहा, जो सीट खाली हुई है वो सुभासपा की सीट है। इसलिए नियमों के हिसाब से इस सीट पर सुभासपा ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग यहां उपचुनाव का ऐलान करता है तो उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। हम एनडीए गठबंधन से बातचीत करके, शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करके वहां चुनाव लड़ेंगे। ओप्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर भी बोला। उन्होंने कहा कि इसे लेकर चार बार मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई है। दो बार गृहमंत्री से बात हो चुकी है। प्रधानमंत्री से भी एक बार इस चुनाव को लकेर बात हुई है।

ओप्रकाश राजभर ने कहा कि सभी की इस पर सहमति है कि धनबल और बाहुबल को खत्म करने के लिए जनता से चुनाव कराया जाए। कोशिश इस बात की है कि इस बार का पंचायत चुनाव सीधे जनता चुने। ओप्रकाश राजभर ने कहा कि हम एनडीए के साथ हैं। पंचायत चुनाव को लेकर भी बीजेपी से बात चल रही है। इसके अलावा जल्द ही हम मऊ सीट को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करेंगे। बीजेपी के बड़े नेताओं से भी मिलेंगे। यहां हमारी पार्टी ही चुनाव लड़़ेगी। फिलहाल जैसी खबरें आ रही हैं कि अब्बास अंसारी कोर्ट जा सकते हैं। ऐसे में कोर्ट क्या निर्णय करता है, इस पर भी हमारी नजर है। हम अब्बास अंसारी के साथ है।

दरअसल, 2022 का विधानसभा चुनाव सुभासपा ने सपा के साथ गठबंधन में लड़ा था। बीजेपी ने इस सीट से अशोक सिंह को प्रत्याशी बनाया था। वे दूसरे नंबर पर रहे थे। अब्बास ने यह सीट 38,116 वोटों के अंतर से जीती थी। तब अशोक सिंह को 86,575 वोट मिले थे। वहीं, बसपा के भीम राजभर भी 44 हजार के लगभग वोट ले गए थे। विधायक चुने जानें के बाद अब्बास अंसारी ने एक जनसभा में हेट स्पीच दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए अब्बास को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। शनिवार को कोर्ट ने अब्बास को दो साल की सजा सुना दी। जिसके कारण उनकी विधायकी चली गई। गाजीपुर और मऊ में ओमप्रकाश राजभर की अच्छी पकड़ मानी जाती है।

इसी के चलते लोकसभा 2024 के चुनाव में मऊ सीट समझौते के तहत सुभासपा को मिली थी। सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर बीजेपी के सिंबल पर चुनाव में उतरे थे। सपा ने यहां से राजीव राय और बसपा ने बालकृष्ण चौहान को प्रत्याशी बनाया था। चुनाव परिणाम सपा उम्मीदवार राजीव राय के पक्ष में आया। उन्होंने अरविंद राजभर को 1.62 लाख वोटों के अंतर से हराया। राजीव राय को 5.03 लाख तो अरविंद को 3.40 लाख वोट मिले थे। बसपा तीसरे स्थान पर रही। उसे यहां 2.09 लाख वोट से संतोष करना पड़ा था। अब उपचुनाव में बीजेपी अपना प्रत्याशी इस आधार पर उतार सकती है कि उसने लोकसभा चुनाव में सुभासपा को मौका दिया था।

मऊ में अंसारी परिवार के दबदबे से आज भी कोई इनकार नहीं कर सकता। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी यहां से 5 बार विधायक रहे। उनके जेल जाने के चलते 2022 में अब्बास अंसारी ने यहां से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। अंसारी परिवार को मऊ में हमेशा से ही अशोक सिंह की ओर से चुनौती पेश की जाती रही है। लगभग डेढ़ दशक से वे अंसारी परिवार से मोर्चा ले रहे हैं। अशोक सिंह ने न सिर्फ माफिया मुख्तार अंसारी और उसके परिवार के आतंक के खिलाफ मोर्चा खोला, बल्कि तमाम सामाजिक-राजनीतिक दबावों के बावजूद कभी पीछे नहीं हटे।

जिस तरह से प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में माफियाओं के खिलाफ व्यापक अभियान चल रहा है। उसे लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है कि इस बार उपचुनाव में वे इस सीट पर अंसारी परिवार का वर्चस्व समाप्त करके ही दम लेंगे। यही कारण है कि अभी से बीजेपी कार्यकर्ताओं में अशोक सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने की पुरजोर मांग की गई है। हालांकि पूरी तरह से गेंद बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के पाले में है। सूत्र बताते हैं कि बीजेपी जल्द से जल्द मऊ में उपचुनाव कराना चाहती है। बीजेपी उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारे जानें की मन भी बना चुकी है।

Tags: abbas ansariBJPby-electionMau assembly seatom Prakash rajbhar
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

आपस में भिड़े बीजेपी के दो दिग्गज नेता, कानपुर देहात के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने खुद को बताया ‘हिस्ट्रीशीटर’

आपस में भिड़े बीजेपी के दो दिग्गज नेता, कानपुर देहात के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने खुद को बताया ‘हिस्ट्रीशीटर’

by Vinod
November 5, 2025

कानपुर। उत्तर प्रदेश में डेढ़ वर्ष बाद चुनाव है। ऐसे में बीजेपी पूरी ताकत के साथ तीसरी बार सरकार बनाने...

सतीश महाना ने नसीम सोलंकी से क्यों नहीं लगवाया भैया दूज का टीका, स्पीकर ने बता दी वजह, जो सोशल मीडिया में उड़ा रही गर्दा

सतीश महाना ने नसीम सोलंकी से क्यों नहीं लगवाया भैया दूज का टीका, स्पीकर ने बता दी वजह, जो सोशल मीडिया में उड़ा रही गर्दा

by Vinod
October 23, 2025

कानपुर। मायके में दूर-दूर तक कोई भी सदस्य राजनीति में नहीं था। पिता छोटे से कारोबारी थे और मां गृहणी।...

बिहार में सामने आई सभी दलों के उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें सबसे ज्यादा किस जाति के नेताओं को मिले टिकट

बिहार में सामने आई सभी दलों के उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें सबसे ज्यादा किस जाति के नेताओं को मिले टिकट

by Vinod
October 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक दलों की तरफ से उम्मीदवारों के...

‘मुल्ली-आतंकी’ के आरोपों पर पूर्व संसद का इकरा हसन पर पलटवार, मायावती पर हुए हमले का खुलासा कर मचा दी सनसनी

‘मुल्ली-आतंकी’ के आरोपों पर पूर्व संसद का इकरा हसन पर पलटवार, मायावती पर हुए हमले का खुलासा कर मचा दी सनसनी

by Vinod
October 16, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन के आरोपों पर बीजेपी के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी...

इकरा हसन को किसने कहा ‘मुल्ली और कट्टरपंथी’, जिस पर सपा की लेडी सांसद ने दे डाली ये बड़ी धमकी

इकरा हसन को किसने कहा ‘मुल्ली और कट्टरपंथी’, जिस पर सपा की लेडी सांसद ने दे डाली ये बड़ी धमकी

by Vinod
October 16, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क।  कैराना से सपा की सांसद इकरा हसन जो बीते कईदिनों से सुर्खियों में हैं। जब बरेली हिंसा...

Next Post
Parenting Tips: बच्चों की परवरिश में ना करें यह गलतियां जानिए बेटे को सही संस्कार देना क्यों है ज़रूरी

Parenting Tips: बच्चों की परवरिश में ना करें यह गलतियां जानिए बेटे को सही संस्कार देना क्यों है ज़रूरी

New Delhi, Weather Update

एनसीआर में मौसम का कहर! अगले 3 दिन तेज आंधी-तूफान और बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version