Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

‘जिन्होंने बेटियों का सिंदूर छीना, उन्हें खानदान खोना पड़ा’, ऑपरेशन सिंदूर पर गरजे सीएम योगी

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर सीएम योगी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो भारत की बेटियों का सिंदूर छीनते हैं, उन्हें अब अपना खानदान खोना पड़ रहा है। यह नया भारत मुंहतोड़ जवाब देता है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 8, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
CM Yogi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi Operation Sindoor: भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों पर की गई एयर स्ट्राइक को लेकर देशभर में प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस ऑपरेशन को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखा बयान देते हुए कहा कि जो भारत की बहनों का सिंदूर छीनने का दुस्साहस करते हैं, उन्हें अब अपना खानदान खोना पड़ता है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को नई भारत की सैन्य ताकत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का प्रतीक बताया। साथ ही शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए भारत की बदलती छवि और जिम्मेदार नागरिक निर्माण की दिशा में शिक्षकों की भूमिका पर भी जोर दिया।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सीएम योगी का तीखा बयान

CM Yogi आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि यह उन बहनों और बेटियों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की सेना की संवेदना है, जिन्होंने आतंकवाद के कारण अपने पति को खोया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो हमारी बहनों का सिंदूर छीनते हैं, अब उन्हें अपनी मांद में घुसकर मारने वाला भारत मिल रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश को जवाब का इंतजार था और प्रधानमंत्री ने देश की भावनाओं का सम्मान करते हुए सटीक कार्रवाई की।

RELATED POSTS

CM Yogi Govt

नो मोर चॉइस: UP में ‘वंदे मातरम्’ कंपल्सरी, सीएम योगी बोले- राष्ट्रविरोधी ताकतों पर होगा एक्शन

November 10, 2025
CM Yogi

‘घर भी मिलेगा और इलाज भी…’ यूपी की जनता की सहुलियत के लिए सीएम योगी ने अफसरों दिये निर्देश

November 10, 2025

CM Yogi ने कहा कि यह नया भारत है जो अब सहता नहीं, बल्कि जवाब देता है। ऑपरेशन सिंदूर ने यह सिद्ध कर दिया कि भारत अब आतंकी साजिशों को बर्दाश्त नहीं करेगा और हर दुस्साहस का करारा जवाब देगा। उन्होंने तीनों सेनाओं और प्रधानमंत्री को इस अभियान के लिए बधाई दी और कहा कि यह कार्रवाई आतंकियों को स्पष्ट संदेश है।

शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, पारदर्शी चयन की मिसाल

लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 494 सहायक अध्यापकों और 49 प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को लेकर यूपी लोक सेवा आयोग की सराहना की और कहा कि 2017 से पहले नकल के लिए बदनाम बोर्ड अब नकलविहीन परीक्षा के लिए जाना जा रहा है।

CM Yogi ने कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाने वाले नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक का आचरण, समय की पाबंदी और विद्यार्थियों से जुड़ाव, छात्र के व्यक्तित्व पर सीधा असर डालता है।

शिक्षा में सुधार के प्रयास

माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भी नियुक्त शिक्षकों से राष्ट्र निर्माण में योगदान की अपील की। उन्होंने बताया कि ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ के तहत 508 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है और एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू किया गया है।

Lahore में धमाकों से पाकिस्तान में हड़कंप: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ा तनाव

 

Tags: CM Yogi
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi Govt

नो मोर चॉइस: UP में ‘वंदे मातरम्’ कंपल्सरी, सीएम योगी बोले- राष्ट्रविरोधी ताकतों पर होगा एक्शन

by Mayank Yadav
November 10, 2025

CM Yogi Order: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी स्कूलों में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का गायन...

CM Yogi

‘घर भी मिलेगा और इलाज भी…’ यूपी की जनता की सहुलियत के लिए सीएम योगी ने अफसरों दिये निर्देश

by Gulshan
November 10, 2025

CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित...

CM Yogi

श्रमिकों की बेटियों के लिए योगी सरकार का बड़ा तोहफा: शादी पर अब ₹1 लाख तक की आर्थिक सहायता

by Mayank Yadav
November 6, 2025

CM Yogi worker daughter marriage grant: उत्तर प्रदेश सरकार ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए एक बड़ा...

CM Yogi Govt

सहरसा में चला CM Yogi का जादू, भगवा सैलाब देख विपक्ष के उड़े होश! एनडीए के पक्ष में बनाया माहौल

by Mayank Yadav
October 16, 2025

CM Yogi Adityanath in Saharsa: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बिहार...

CM Yogi

CM Yogi की खुली चुनौती: ‘बिहार किसी के बाप की बपौती नहीं!’ जंगलराज के गुंडों का दानपुर में ठोंका ताबूत

by Mayank Yadav
October 16, 2025

CM Yogi Adityanath in Bihar elections: विकास बनाम विनाश की महाजंग में, उत्तर प्रदेश के फायरब्रांड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

Next Post
Laptop की स्पीड slow हो हुई हैं तो इन आसान टिप्स से करे इसको Fast और Soothing

Laptop की स्पीड slow हो हुई हैं तो इन आसान टिप्स से करे इसको Fast और Soothing

Teju Bhaiya

Teju Bhaiya की देशभक्ति ने फिर जीता दिल, बोले लोग – "तेजू भैया फाइटर जेट से सीधा दिल पर अटैक करते हैं!"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version