Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

पेट से टूटा पाकिस्तान, बन सकता है बलूचिस्तान ? विकास दिव्यकीर्ति ने खोला भारत का प्लान – VIDEO

विकास दिव्यकीर्ति ने बलूचिस्तान, सिंध और खैबर-पख्तूनख्वा जैसे क्षेत्रों में सक्रिय अलगाववादी आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर हालात यूं ही रहे तो आने वाले समय में पाकिस्तान कई टुकड़ों में टूट सकता है।

Gulshan by Gulshan
April 27, 2025
in Latest News, विदेश
Vikas Divyakirti
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Vikas Divyakirti : पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में गहरी दरार आ गई है। माहौल तेजी से युद्ध जैसे हालात की ओर बढ़ रहा है। भारत में लोग अब सेना और सरकार की जवाबी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच, चर्चित शिक्षक और विचारक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने छात्रों को भारत-पाकिस्तान के संबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी देते दिख रहे हैं।

कश्मीर के मुसलमानों को लेकर क्या बोले ?

डॉ. दिव्यकीर्ति ने अपने व्याख्यान में स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर के मुसलमानों का इस आतंकी हमले से कोई सीधा संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, “कोई भी व्यक्ति खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी नहीं मारेगा।” उन्होंने समझाया कि आतंकवादी घटनाओं का सबसे बड़ा नुकसान कश्मीर के पर्यटन उद्योग को होता है, जो वहां के लोगों की आय का एक प्रमुख स्रोत है। उन्होंने बताया कि जहां पहले 20–22 लाख पर्यटक आते थे, अब यह आंकड़ा 2 से 2.5 करोड़ तक पहुँच गया है।

RELATED POSTS

Vikas Divyakirti

कैसे लिबरल के हीरो से हिंदुत्व के चहेते बने विकास सर, चौंकाने वाली बदलाव की कहानी

May 30, 2025

Drishti IAS: दिव्यकीर्ति कि फिर इमेज सुधारने की कोशिश, मृतक छात्रों के परिवारों को आर्थिक सहायता और छात्रों को फ्री कोचिंग

August 2, 2024

पाकिस्तान की स्थिति बेहद खराब

विकास दिव्यकीर्ति ने पाकिस्तान की मौजूदा आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर भी गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस समय भीषण महंगाई और अस्थिरता से जूझ रहा है। हालात गृह युद्ध जैसे बनते जा रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि पाकिस्तान की सेना आंतरिक असंतोष से जनता का ध्यान हटाने के लिए कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे सकती है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान ने युद्ध की तैयारी में मेडिकल इमरजेंसी घोषित, भारत को परमाणु हमले की धमकी…

डॉ. दिव्यकीर्ति ने पाकिस्तान की स्थिति का वर्णन करते हुए कहा, “आज पाकिस्तान पेट से है, कभी भी बलूचिस्तान हो सकता है। संभव है कि दो-तीन ‘बच्चे’ एक साथ जन्म लें।” उन्होंने बताया कि वहां हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि ट्रेनें हाईजैक हो रही हैं और पूरी दुनिया में पाकिस्तान की छवि खराब हो रही है। बदनामी को छिपाने के लिए पाकिस्तान ऐसे आतंकी हमलों का सहारा ले रहा है।

आंदोलनों से पाकिस्तान के बंटने की आशंका

विकास दिव्यकीर्ति ने बलूचिस्तान, सिंध और खैबर-पख्तूनख्वा जैसे इलाकों में चल रहे अलगाववादी आंदोलनों का हवाला देते हुए कहा कि अगर हालात यूं ही बने रहे तो निकट भविष्य में पाकिस्तान कई हिस्सों में टूट सकता है। उन्होंने पाकिस्तान की राजनीतिक और आर्थिक हालत को ‘पेट से लाचार’ बताते हुए कहा कि आम लोग महंगाई, आतंकवाद और असुरक्षा की मार झेल रहे हैं। गौरतलब है कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है। यहां लंबे समय से स्वतंत्रता की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है, जो समय के साथ और तेज हो गया है।

Tags: Vikas Divyakirti
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Vikas Divyakirti

कैसे लिबरल के हीरो से हिंदुत्व के चहेते बने विकास सर, चौंकाने वाली बदलाव की कहानी

by Mayank Yadav
May 30, 2025

Vikas Divyakirti News: UPSC कोचिंग जगत के जाने-माने शिक्षक विकास दिव्यकिर्ती ने हाल ही में अपनी राजनीतिक सोच और व्यवहार...

Drishti IAS: दिव्यकीर्ति कि फिर इमेज सुधारने की कोशिश, मृतक छात्रों के परिवारों को आर्थिक सहायता और छात्रों को फ्री कोचिंग

by Mayank Yadav
August 2, 2024

Drishti IAS: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में हाल ही में हुए कोचिंग हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर...

माता सीता और राम पर टिप्पणी कर निशाने पर आए विकास दिव्यकीर्ति की बढ़ने वाली है मुश्किलें, कई संगठनों ने की अब ये मांग

by Anu Kadyan
November 12, 2022

दृष्टि IAS' कोचिंग इंस्टीट्यूट के संस्थापक और IAS विकास दिव्यकीर्ति एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। दरअसल...

Next Post
Heatwave situation in Uttar Pradesh

Weather Update :मौसम ने ली करवट, बदली से मिली राहत जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

uric acid symptoms and control tips

Health news : यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण समय रहते कैसे पहचानें जानिए घरेलू उपायों से इसका इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version