Pakistan Crisis: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को लेकर डॉ. कृष्ण गोपाल बोले- ‘उनका कुत्ता भी भूखा न रहे…भेज दें गेंहूं’ 

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति दिन पर दिन बिगड़ती ही जा रही है। लगातार सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। बता दें कि पाकिस्तान की आर्थिक तंगी पर संघ ने सरकार को पड़ोसी धर्म निभाने की सलाह दी है। संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि पाकिस्तान की भुखमरी के दौरान भारत उन्हें 10-20 टन गेहूं भेज सकता है। डॉ. कृष्ण गोपाल फिल्म प्रोड्यूस इकबाल दुर्रानी के दिल्ली में हो रहे प्रोग्रेम में बोल रहे थे। वहीं इस मौके पर संघ के इंद्रेश कुमार भी मौजूद थे।

पाकिस्तान के हालात पर संघ सह कार्यवाह ने कहीं ये बड़ी बातें

1. 70 साल पहले हमारे साथ ही थे

कृष्ण गोपाल ने कहा कि पाकिस्तान में आटा 250 रुपए किलो हो गया है। हमें दुख होता है। हम उन्हें आटा भेज सकते हैं। भारत 25-50 लाख टन गेंहूं उन्हे दे सकता है। वो मांगते ही नहीं है। 70 साल पहले वो हमारे साथ ही थे।

2. भारत से लगातार पाकिस्तान लड़ता है पर फिर भी हम चाहते हैं वो सुखी हो

पाकिस्तान हमसे लड़ता रहा है। भारत से 4 युद्ध लड़ चुका है। हमला पाकिस्तान ही करता है। वो दिन-रात हमें अपमानित करते हैं फिर भी हम चाहते हैं कि वो सुखी हों।

3. पाकिस्तान मांगता नहीं, पर हमें गेहूं भेज देना चाहिए

सह सरकार्यवाह ने कहा, ‘दोनों देशों के बीच इस दूरी का क्या फायदा है। हम तो चाहते हैं कि उनके यहां पर कोई कुत्ता भी भूखा ना रहे। हम सर्वे भवन्तु सुखिन: में भरोसा करने वाले देश हैं। पाकिस्तान हमसे मांग नहीं रहा है, लेकिन भारत को गेहूं भेज देना चाहिए। भारत की धरती पर कोई भी व्यक्ति भले वह जैन, सिख, वैष्णव, आर्य समाजी हो, वो सर्वे भवंतु सुखिन: के बिना अधूरा है।’

उनका कुत्ता भी… – कृष्ण गोपाल

वहीं कृष्ण गोपाल ने पाकिस्तान में आटा 250 रुपये किलो होने पर दुख जताया। उन्होंने कहा, दुख होता है ये सब देखकर लोग खाने के सामान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हमें इस बात का ध्यान चाहिए कि आज से 70 साल पहले हम एक ही थे। उन्होंने भारत सरकार से कहा. इतनी दूरी का क्या लाभ है? हमें ध्यान रखना चाहिए कि उनका कुत्ता भी भूखा न रहे.

Exit mobile version