Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यहां पर भक्त प्रकट हुए थे भगवान गणेश, भक्त बल्लाल को दिए दर्शन, जानें लंबोदन के आधे अंग में क्यों लिपटे हैं सांप

भारत में हर एक मौके और खास तिथि पर अलग तरीके से पूजा-पाठ किया जाता है। पंचांग के अनुसार साल 2025 में गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को मनाई जा रही है। लिहाजा देशभर में भगवान गणेश के मंदिरो में पूजा अर्चना हो रही है।

Vinod by Vinod
August 27, 2025
in Latest News, धर्म, राष्ट्रीय
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत में हर एक मौके और खास तिथि पर अलग तरीके से पूजा-पाठ किया जाता है। पंचांग के अनुसार साल 2025 में गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को मनाई जा रही है। लिहाजा देशभर में भगवान गणेश के मंदिरो में पूजा अर्चना हो रही है। मंदिरों को सजाया गया है। गांव-गांव, शहर-शहर बप्पा को भक्तों ने पंडालों में विराजमान कराया है। घरों पर भी लंबोदन की जय-जयकार हो रही है। ऐसे में हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर खुद भगवान गणेश प्रकट हुए थे और भक्त को दर्शन दिए थे।

भगवान का ये एतिहासिक मंदिर राजस्थान के पाली शहर में स्थित है। इस मंदिर को भगवान गणेश के सबसे प्रिय भक्त बल्लाल के नाम से पहचाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में भगवान गणेश के प्रसिद्ध भक्त ने इतनी कठोर तपस्या कि जिससे भगवान गणेश खुद को रोक नही पाए और इसी मंदिर में उनको न केवल दर्शन दिए बल्कि उसके बाद से भगवान गणेश के साथ एक नाम ओर जुड गया है.। भक्त भगवान गणेश के इस प्राचीन मंदिर को बल्लालेश्वर गणपति मंदिर के नाम से पुकारते हैं। गणेश चर्तुथी पर हरदिन हजारों भक्त बप्पा के दर पर मत्था टेकते है।

RELATED POSTS

भीषण धमाके के बाद धू-धू कर जली बस, 20 यात्रियों की जलकर मौत, जानें कैसे हुआ जैसलमेर हादसा

भीषण धमाके के बाद धू-धू कर जली बस, 20 यात्रियों की जलकर मौत, जानें कैसे हुआ जैसलमेर हादसा

October 15, 2025
DM के सामने सिंहासन पर बैठे सिया-राम और खुद का लड़ा मुकदमा, ‘भगवान’ ने चलाई कलम तो सकते में आए अफसरान

DM के सामने सिंहासन पर बैठे सिया-राम और खुद का लड़ा मुकदमा, ‘भगवान’ ने चलाई कलम तो सकते में आए अफसरान

October 10, 2025

भगवान गणेश का ये मंदिर रेलवे स्टेशन मार्ग पर लोर्डिया तालाब के पास, नागा बाबा बगेची में स्थित है। यह स्थान भगवान गणेश के एक प्रसिद्ध भक्त बल्लाल के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि भगवान गणेश यहां स्वयं अपने भक्त की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर प्रकट हुए थे। ऐसे में अब जब गणेश चतुर्थी का पर्व है तो इस मंदिर को आकर्षक सजावट की गई है। बल्लालेश्वर गणपति मंदिर का उल्लेख पुराणों में भी मिलता है। कहा जाता है कि यह मंदिर सिंध प्रांत जाने वाले मार्ग पर था, जो प्राचीन काल में पाली शहर से गुजरता था। इसी कारण से इस मंदिर को सिद्ध पीठ के रूप में मान्यता प्राप्त है।

शहर स्थित वल्लभ गणेश सिद्ध पीठ के साथ सभी गणेश मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। मंदिरों में फूलों से सजावट की गई है। गणेश चतुर्थी पर महंत नारायणगिरी के सान्निध्य में मंगला आरती हुई। सुबह आठ से सवा 12 बजे तक अभिषेक, हवन पूजन, ध्वजारोहण होगा। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक गणेश महिला मंडल सत्संग करेगा। उपाध्यक्ष महंत सुरेश गिरी ने बताया कि शाम को महाआरती और प्रसाद का वितरण किया जाएगा। सुरक्षा को लेकर 32 सीसीटीवी कैमरे लगाएं गए हैं। नागा बाबा बगीची में नागा साधु महाआरती करेंगे।

बल्लाल नामक गणेश भक्त ने कठोर तपस्या और भक्ति से भगवान गणेश को प्रसन्न किया था। बल्लाल की भक्ति के कारण भगवान गणेश यहां स्वयं प्रकट हुए और उन्हें बल्लालेश्वर नाम से पूजा जाने लगा। यह पौराणिक कथा आज भी श्रद्धालुओं को प्रेरित करती है, और मंदिर की विशेष मान्यता इसी से जुड़ी हुई है। वर्ष 2017 में मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया था। पुराने मंदिर के पास ही नया मंदिर बनाया गया, जिसमें शिव परिवार और मां अंबे की मूर्तियां भी स्थापित की गईं। नए मंदिर में भी पुरानी मूर्ति जैसी ही प्रतिमा विराजमान है, और इसे धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

मंदिर में विराजमान गणेश जी की मूर्ति पर सिंदूर का लेप है, और उनकी कमर में नाग लिपटा हुआ है। मूर्ति के मस्तक पर पांच नागों का मुकुट है, जो इसे अन्य गणेश प्रतिमाओं से अलग बनाता है। यह मूर्ति यहां पर सच्ची भक्ति के प्रतीक के रूप में स्थापित है। मंदिर के निर्माण के समय पुरानी प्रतिमा को बिना हटाए ही कार्य किया गया। मंदिर के पुजारी बताते हैं भगवान बल्लालेश्वर के दर पर आने वाले हर भक्त की मन्नत पूरी होती है। भगवान बल्लालेश्वर अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं। देश के कोने-कोन से भक्त गणेश चर्तुथी के बल्लालेश्वर मंदिर आते हैं।

 

Tags: Ganesh ChaturthiGanesh Chaturthi 2025Ganesh TempleLord Ballaleshwar Templerajasthan
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

भीषण धमाके के बाद धू-धू कर जली बस, 20 यात्रियों की जलकर मौत, जानें कैसे हुआ जैसलमेर हादसा

भीषण धमाके के बाद धू-धू कर जली बस, 20 यात्रियों की जलकर मौत, जानें कैसे हुआ जैसलमेर हादसा

by Vinod
October 15, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। यहां एक प्राईवेट बस पर अचानक...

DM के सामने सिंहासन पर बैठे सिया-राम और खुद का लड़ा मुकदमा, ‘भगवान’ ने चलाई कलम तो सकते में आए अफसरान

DM के सामने सिंहासन पर बैठे सिया-राम और खुद का लड़ा मुकदमा, ‘भगवान’ ने चलाई कलम तो सकते में आए अफसरान

by Vinod
October 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आपने अकसर भगवान के नाम से कोर्ट में केस रजिस्टर होते हुए सुना और देखा होगा।...

Ganesh Chaturthi 2025

मुंबई में गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई, लालबागचा राजा के विसर्जन में उमड़ा आस्था का सैलाब

by Gulshan
September 6, 2025

Ganesh Chaturthi 2025 : अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शनिवार, 06 सितंबर को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ गणपति...

‘अजब’ 55 साल की उम्र में रेखा ने 17वें बच्चे को दिया जन्म, ‘गजब का जज्बा’ ब्याज में पैसे लेकर पति का बढ़ा रहा बागवां

‘अजब’ 55 साल की उम्र में रेखा ने 17वें बच्चे को दिया जन्म, ‘गजब का जज्बा’ ब्याज में पैसे लेकर पति का बढ़ा रहा बागवां

by Vinod
August 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। केंद्र और राज्य सरकारें जनसंख्या नियतंत्र को लेकर अनेकों मुहिम चला रही हैं। लोगों को जागरूक...

Ganesh Chaturthi 2025: 27 अगस्त को होगी गणपति बप्पा की स्थापना,जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

by SYED BUSHRA
August 21, 2025

Religious news -गणेश उत्सव की तैयारियां देशभर में जोरों पर हैं। इस वर्ष गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025, दिन बुधवार...

Next Post
Selfie deaths worldwide statistics

Selfie Deaths : परफेक्ट फोटो की चाहत कैसे ले रही जानें, सेल्फी लेते समय सबसे ज्यादा मौतें कहां हो रही

Kashi Rudras vs Kanpur Superstars UP T20 match

U P T20 league 2025:आदर्श की पारी काशी पर पड़ी भरी, शुभम की घातक गेंदबाज़ी ने तोड़ी कमर, कानपुर ने किसको रौंदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version