Monday, November 3, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

पैरालंपिक 2024 भारत को मिली एक और सफलता, नितेश कुमार ने जीता गोल्ड

भारत ने पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics2024) में अपना दूसरा स्वर्ण पदक आखिरकार हासिल कर ही लिया। यह मेडल पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने पुरुष एकल

Neel Mani by Neel Mani
September 2, 2024
in Latest News, खेल
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत ने पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics2024) में अपना दूसरा स्वर्ण पदक आखिरकार हासिल कर ही लिया। यह मेडल पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने पुरुष एकल बैडमिंटन एसएल3 इवेंट में जीता है। इस जीत के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या अब 9 हो गई है। पुरुष एकल एसएल3 इवेंट के फाइनल में नितेश कुमार का मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल से हुआ। दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर हुई, लेकिन नितेश कुमार ने जीतने में कामयाब हुए।

नितेश ने पहला सेट 21-14 के स्कोर से अपने नाम किया। हालांकि, दूसरे सेट में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद (Paris Paralympics2024) उन्हें 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। एक समय पर स्कोर 16-16 की बराबरी पर था, लेकिन नितेश कुमार पीछे हो गए।

RELATED POSTS

No Content Available

तीसरे सेट में नितेश ने शानदार वापसी की और 23-21 के स्कोर से सेट जीतकर मुकाबला अपने (Paris Paralympics2024) नाम किया। हालांकि, इस सेट को जीतने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा, क्योंकि दोनों खिलाड़ी अंत तक हर एक प्वॉइंट के लिए लड़ते रहे। कुछ मौकों पर डेनियल बेथेल आगे निकल गए, लेकिन नितेश ने धैर्य बनाए रखा और गोल्ड जीतने में सफल रहे। बता दें, कि यह पैरालंपिक में नितेश का पहला पदक है।

ये भी पढ़ें :- Swati Maliwal मामले में विभव कुमार को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की मंजूर

पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics2024) में भारत का पहला स्वर्ण पदक शूटर अवनि लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल SH1 इवेंट में जीता था। अब नितेश कुमार ने इस सफलता को दोहराया है। इन दो गोल्ड मेडल के अलावा भारत ने अब तक 3 रजत और 4 कांस्य पदक भी जीते हैं। साथ ही भारत आज दो और स्वर्ण पदक मुकाबलों में भाग लेने वाला है, जिससे और गोल्ड आने की पॉसिबिलिटी है।

Tags: Nitesh KumarParis Paralympics2024
Share198Tweet124Share50
Neel Mani

Neel Mani

Related Posts

No Content Available
Next Post
Bahraich

प्रेम प्रसंग के चक्कर में पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, धड़ से अलग किया सिर..शरीर के किए 6 टुकड़े

मशहूर पंजाबी सिंगर AP Dhillon के घर हमला, लॉरेंस-रोहित गैंग ने ली जिम्मेदारी

मशहूर पंजाबी सिंगर AP Dhillon के घर हमला, लॉरेंस-रोहित गैंग ने ली जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version