Friday, October 31, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Paris Olympics 2024: भारत के लिए गोल्ड की एक और आस टूटी, Mirabai Chanu वूमेन वेटलिफ्टिंग की रेस से बाहर

पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) बुधवार 7 अगस्त का दिन भारत के लिए काफी निराशाजनक रहा। इस दिन कई बुरी ख़बरें सुनने और देखने को मिली।

Neel Mani by Neel Mani
August 8, 2024
in Latest News, खेल
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) बुधवार 7 अगस्त का दिन भारत के लिए काफी निराशाजनक रहा। इस दिन कई बुरी ख़बरें सुनने और देखने को मिली। जहां महिला पहलवान विनेश फोगाट को बढ़े वजन के चलते डिस्क्वालिफाई होना पड़ा, तो वहीं भारतीय हॉकी टीम भी जर्मनी से हार के बाद गोल्ड मेडल की रेस से बाहर हो गई।

इतना ही नहीं बात अगर ओलंपिक की न करें तो भारतीय क्रिकेट टीम को भी श्रीलंका में हार का सामना करना पड़ा। यानी भारत के लिए ज्यादातर हार की ख़बरे सामने आई हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) के न्यूअपडेट में भारत के लिए अब एक और हार की ख़बर सामने आई है। वेटलिफ्टिंग मुकाबलों में मीराबाई चानू से गोल्ड जीतने की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन वह भी इसमें सफल नहीं हो पाई।

RELATED POSTS

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat News: अखिलेश का IOA पर बड़ा हमला, पेरिस ओलंपिक पर उठाए सवाल

August 13, 2024
Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024 : विनेश फोगाट की अपील पर नतीजे का इंतजार, आज हो सकता है फैसला

August 13, 2024

मीराबाई चानू क्लीन एंड जर्क के अपने आखिरी अटेम्प्ट में 114 किग्रा वजन उठाने में असमर्थ रहीं और मेडल (Paris Olympics 2024) की रेस से बाहर हो गई। इस हार के बाद मीराबाई चानू ने कहा, आज की परफॉरमेंस से बहुत खुश हूं, काफी इंजरी फेस की है मैंने। ऐसे ही हर प्लेयर के साथ कभी अच्छा होता है कभी बुरा होता है। टोक्यो में मैंने इंडिया को सिल्वर दिया था। कोशिश थी इस बार भी इंडिया के लिए मैडल लाऊं। इस बार मैडल नहीं दे पाई।

इसके लिए मैं सबसे माफी मांगती हूं। बात को जारी रखते हुए मीराबाई चानू ने आगे कहा, यह मेरे मासिक धर्म चक्र का तीसरा दिन था। इसलिए यह एक संघर्ष था। मैंने अपना बेस्ट दिया, लेकिन यह मेरी किस्मत में नहीं था।

ये भी पढ़ें :- 27 सालों बाद Sri lanka ने रोका भारत का विजय रथ, विराट कोहली जैसे बड़े नाम भी नहीं बचा पाए सीरीज

बता दें, कि आज 8 अगस्त को मीराबाई का जन्मदिन है। वह अब 30 साल की हो गई हैं। अगर इस बार ये खिलाड़ी गोल्ड जीतने में कामयाब हो पाती तो उनका जन्मदिन पूरे देश में मनाया जाता, लेकिन ऐसा नहीं हो सका क्लीन एंड जर्क के तीसरे और आखिरी प्रयास में 114 किग्रा वजन को वह नहीं उठा सकी और पेरिस ओलंपिक 2024 में चौथे स्थान पर रहते हुए बाहर हो गईं।

Tags: Olympics 2024Paris Olympics 2024Saikhom Mirabai Chanu
Share199Tweet124Share50
Neel Mani

Neel Mani

Related Posts

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat News: अखिलेश का IOA पर बड़ा हमला, पेरिस ओलंपिक पर उठाए सवाल

by Akhand Pratap Singh
August 13, 2024

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट को दो बार सिल्वर मेडल मिलेगा, क्या नहीं? अगले कुछ घंटों में इस प्रश्न का उत्तर...

Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024 : विनेश फोगाट की अपील पर नतीजे का इंतजार, आज हो सकता है फैसला

by Mayank Yadav
August 13, 2024

Paris Olympics 2024 : भारतीय खेल जगत इंतजार कर रहा है कि Paris Olympics 2024 में अयोग्य ठहराए जाने के...

Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक में भारत ने जीते छह मेडल, इस तरह खत्म हुआ भारत का सफर, सातवें पदक की उम्मीद आज

by Mayank Yadav
August 11, 2024

Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक 2024 भारत के लिए काफी मिलाजुला रहा। भारतीय एथलीटों ने यहां कुल 6 पदक...

ब्रॉन्ज जीतने वाले Aman Sehrawat भी हो जाते Vinesh Phogat की तरह बाहर लेकिन 10 घंटे में 4 किलो से ज्यादा वजन यूं किया कम

ब्रॉन्ज जीतने वाले Aman Sehrawat भी हो जाते Vinesh Phogat की तरह बाहर लेकिन 10 घंटे में 4 किलो से ज्यादा वजन यूं किया कम

by Neel Mani
August 10, 2024

नई दिल्ली: भारत के 21 साल के पहलवान अमन सहरावत (Aman Sehrawat) ने शुक्रवार रात पेरिस ओलंपिक में एक ऐतिहासिक...

Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024: अब कुश्ती में इस पहलवान से है उम्मीद, यहां देखें आज का पूरा शेड्यूल

by Mayank Yadav
August 9, 2024

Paris Olympics 2024 Day 14 Full Schedule: पेरिस ओलंपिक 2024 का 13वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। 13वें दिन...

Next Post
Waqf

Waqf (Amendment) Bill 2024 : कांग्रेस बोली-मौलिक अधिकारों के खिलाफ, 2024 का वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश

Earthquake In Japan

Japan Earthquake : जापान में आया भयानक भूकंप, जारी हुई सुनामी की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version