Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Parliament Session 2024: संसद में राहुल गांधी और TMC पर बरसे अनुराग ठाकुर, कहा- “आपको क्यों दर्द हो रहा है..”

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
July 1, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, दिल्ली, देश, बड़ी खबर
Parliament Session 2024
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Parliament Session 2024: लोकसभा में सोमवार को आपातकाल, नीट परीक्षा समेत कई मुद्दों पर तीखी बहस हुई। इस दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने टीएमसी और राहुल गांधी को निशाने पर लिया। जब वे संसद में आपातकाल का जिक्र कर रहे थे, तो टीएमसी के सांसदों ने हंगामा किया।

अनुराग ठाकुर ने कसा तंज

इस पर अनुराग ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा, “आपातकाल तो कांग्रेस ने लगाया था। आपको क्यों दर्द हो रहा है? आखिर आप क्यों उड़ता तीर ले रहे हैं?” उन्होंने राहुल गांधी पर नेता विपक्ष बनने को लेकर भी तंज कसा और कहा कि उन्हें इस पद की जिम्मेदारी समझनी चाहिए। वह तो अब भी सदन में नहीं हैं।

RELATED POSTS

Akhilesh Yadav first speech, Akhilesh Yadav taunts on BJP, LokSabha

Parliament Session : ‘होई वही जोराम रचि राखा..’ अखिलेश ने भरी सभा में अयोध्या से मिली हार पर मोदी का उड़ाया मजाक

July 2, 2024
Parliament Session 2024

Parliament Session 2024: राहुल गांधी के हिंदुत्व वाले बयान पर संतों ने की आलोचना, जानिए किसने क्या कहा

July 2, 2024

अनुराग ठाकुर ने कहा, “यह अच्छी बात है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने हैं। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वे पिछले दो दशकों से बिना जिम्मेदारी के पावर का आनंद ले रहे थे। अब उन्हें जिम्मेदारी भी लेनी पड़ेगी। यह उनके लिए परीक्षा है कि क्या वे विपक्ष को एकजुट रख पाएंगे।

पिछले सत्र (Parliament Session 2024) में उनकी उपस्थिति 50 प्रतिशत से भी कम थी। अरे, वह तो आज भी नहीं हैं।” उन्होंने कहा कि अब देखते हैं कि राहुल गांधी सदन में कितना रहते हैं। क्या उन्हें पता है कि सवाल पूछने के लिए सदन में दिनभर रहना होता है, जैसे प्रधानमंत्री हमेशा उपलब्ध रहते हैं।

यह भी पढ़े: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला पर राहुल गांधी ने बोला हमला, कहा- पीएम से मिलते हुए…”

मोदी सरकार के कामकाज का भी जिक्र 

भाजपा सांसद ने अपने भाषण में मोदी सरकार के कामकाज का भी जिक्र किया। साथ ही, विपक्ष की संविधान वाली बहस का भी जवाब दिया। अनुराग ठाकुर ने कहा, “आप देखिए कि 2014 में जब पीएम नरेंद्र मोदी सांसद बने और पहली बार संसद आए, तो सीढ़ियों पर सिर झुकाया।

उन्होंने इस महान लोकतंत्र को नमन किया, फिर अंदर आए। उसके बाद उन्होंने बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान पर शीश झुकाया और सबका साथ, सबका विकास पर फोकस किया।”

25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला

अनुराग ठाकुर ने कहा, “पीएम मोदी की सरकार ने 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। उन्होंने इन लोगों को बहुआयामी गरीबी की अवस्था से बाहर निकाला। भारत ने 100 सालों की सबसे बड़ी त्रासदी झेली। प्रधानमंत्री ने इस दौरान दवा के साथ ही लोगों के पोषण पर भी ध्यान दिया और 80 करोड़ लोगों के लिए राशन योजना चालू की। इसके अलावा, हमने दवा भी तैयार की और उसे निर्यात किया।”

Tags: parliament session 2024
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Akhilesh Yadav first speech, Akhilesh Yadav taunts on BJP, LokSabha

Parliament Session : ‘होई वही जोराम रचि राखा..’ अखिलेश ने भरी सभा में अयोध्या से मिली हार पर मोदी का उड़ाया मजाक

by Gulshan
July 2, 2024
0

Parliament Session : लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान अखिलेश यादव ने एनडीए सरकार और बीजेपी...

Parliament Session 2024

Parliament Session 2024: राहुल गांधी के हिंदुत्व वाले बयान पर संतों ने की आलोचना, जानिए किसने क्या कहा

by Akhand Pratap Singh
July 2, 2024
0

Parliament Session 2024: संसद सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा दिए गए...

akhilesh yadav, parliament session 2024, akhilesh yadav targets narendra modi

Parliament Session : ‘अर्थव्यवस्था पर आंकड़े छुपा रही सरकार…’ , ’अब मनमर्जी नहीं जनमर्जी चलेगी’, लोकसभा में अखिलेश का मोदी पर तंज

by Gulshan
July 2, 2024
0

Parliament Session : लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार को एक बार फिर शुरू हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री...

Parliament Session 2024

Parliament Session 2024: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला पर राहुल गांधी ने बोला हमला, कहा- पीएम से मिलते हुए.. झुक जाते है..”

by Akhand Pratap Singh
July 1, 2024
0

Parliament Session 2024: राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला पर निजी हमला बोला। उन्होंने स्पीकर पर...

18th lok sabha, asaduddin owaisi, parliament session, parliament session 2024

Parliament Session 2024 : संसद शपथ के दौरान फिर चर्चाओं में आए भाई जान, इन चार नारों ने कर दिया बेड़ा गर्ग

by Gulshan
June 25, 2024
0

Parliament Session 2024 : ओवैसी के 'जय फिलिस्तीन' नारे का बीजेपी ने विरोध किया है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी...

Next Post
Uttrakhand Monsoon

Uttrakhand Monsoon: बारिश के सितम से परेशान उत्तराखंड, लगातार बारिश से हो रहा जलभराव और भूस्खलन

Awadhesh Prasad

Awadhesh Prasad: क्या I.N.D.I.A Alliance अवधेश प्रसाद को बना रही डिप्टी स्पीकर पद का उम्मीदवार? जानिए क्यों हो रही चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version