Pathan: ‘बेशर्म रंग’ के देसी वर्जन को देखकर हंस पड़ेंगे आप, देखें Viral Video

बॉलीवुड के किंग खान जल्द ही फिल्म ‘पठान’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इसके गाने ‘बेशर्म रंग’ पर अब विवाद शुरू हो गया है। इस गाने में दीपिका के पहने कपड़ों पर कई हिंदू संगठनों और राजनेताओ ने आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी कुछ देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर इसका विरोध हो रहा है। वहीं दूसरी ओर फैंस समेत इंडस्ट्री के लोग इस फिल्म के समर्थन में आ गए हैं।

गाने का देसी वर्जन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

इन विवादों के चलते फिल्म के गाने का एक देसी वर्जन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस देसी गाने को कई लड़कों ने मिलकर रिक्रिएट किया है। इस वर्जन को देसी तरीके से बनाया गया हैं जहा दीपिका से लेकर शाहरुख खान के हर अंदाज को कॉपी किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का दीपिका पादुकोण बनकर उनकी तरह गाने के स्टेप्स कर रहा है। और वहीं, कुछ अन्य लड़के ब्रैकग्राउं में डांस कर रहे हैं। 12 दिसंबर को रिलीज हुआ ये गाना अभी भी यूट्यूब के ट्रेंडिंग पर है। और अब तक ‘बेशर्म रंग’ पर 5.9 करोड़ व्यूज आ चुके हैं।

http://गाने का एक देसhttps://twitter.com/NarundarM/status/1603349344190533633

शाहरुख खान का पुतला भी जलाया जा रहा है

बता दें कि किंग खान की फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशर्म रंग’ पर खूब विवाद हो रहा है। इस गाने में दीपिका का सेंसुअल अवतार और भगवा रंग की बिकिनी पर जमकर बवाल हो रहा है। राजनीतिक नेताओं से लेकर हिंदू संगठन तक सभी इस गाने का विरोध कर रहे हैं। सभी का ये कहना है कि भगवा रंग आस्था का प्रतीक है इसलिए इस तरह के कपड़े पहनकर ‘बेशर्म रंग’ पर डांस करना बिलकुल भी कबूल नहीं किया जाएगा। ये विरोध प्रदर्शन यहां तक पहुंच गया है कि इसके चलते कई जगहों पर शाहरुख खान का पुतला भी जलाया जा रहा है।

Exit mobile version