धारावाहिक रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले Arun Govil को देखकर एयरपोर्ट पर यूं रोने लगे लोग

नई दिल्ली: 24 जनवरी साल 1987 में शुरू हुए टीवी धारावाहिक रामायण (Ramayan) को आज भी लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है। हिन्दू देवता भगवान राम (Ram) के जीवन पर बने इस धारावाहिक ने कई रिकॉर्ड बनाए, जिसमें एक वर्ल्ड रिकार्ड भी शामिल है।

रामायण न केवल घर-घर में फेमस हुआ बल्कि इस धारावाहिक में निभाए गए पात्र यानि कैरेक्टर लोगों के मन को इतने भाए की असल में ही वो उन्हें भगवान समझने लगे।

Image Credit @ ramayan_world Instagram

धारावाहिक में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) को तो लोग भगवान राम ही समझने लगे थे। इस बात के बारे में खुद अरुण गोविल ने भी बताया है। दूरदर्शन पर 24 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक प्रसारित होने वाले इस शो ने कई कीर्तिमान अपने नाम किए थे।

Image Credit @ ramayan_world Instagram

रामानन्द सागर  (Ramanand Sagar) के निर्देशन में बना ये शो World’s most viewed mythological serial का तमगा भी अपने नाम कर चुका है। राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक बार फिर से रामायण धारावाहिक की यादें ताजा होती दिख रही हैं। वीडियो ऐसा है जिसने सभी के दिलों को छू लिया है। दरअसल अरुण गोविल को एयरपोर्ट पर देख कर एक महिला इतनी भावुक हो गई की वह उनके सामने माथा टेकने लगी और हाथ जोड़ कर उनके सामने रोने लगी।

इस दौरान अरुण गोविल भी उनके सामने हाथ जोड़ते नज़र आए। इस वीडियो को देखकर भावुकता के पल झलक रहे हैं, जो बता रहे हैं कि 35 सालों के लंबे अंतराल के बाद आज भी इस धारावाहिक (Ramayan) के पात्र लोगों के दिलों में बसते हैं।

आपको बता दें इस धारावाहिक में भगवान श्री राम का किरदार अरुण गोविल (Arun Govil) ने निभाया था, तो वहीं देवी सीता की भूमिका में दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) नज़र आई थीं जबकि लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी (Sunil Lahri) ने निभाया था। लंकेश यानि रावण के किरदार में अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) नज़र आए थे।

Exit mobile version