Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

परिवार संग मंदिर में विराजे राजाराम, दिखी ‘राम दरबार’ की झलक, यहां कीजिए अद्भुत छवि के दर्शन

बृहस्पतिवार को श्रीराम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य राम मंदिर में राजाराम अपने परिवार के साथ मंदिर में विराजमान हो गए। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भव्य मंदिर में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा की।

Vinod by Vinod
June 5, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, धर्म, लखनऊ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या। भगवान श्रीराम की जन्मभूति अयोध्या में रामलला का भव्य-दिव्य मंदिर का निर्माण होने के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान हो गया था। बृहस्पतिवार को श्रीराम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य राम मंदिर में राजाराम अपने परिवार के साथ मंदिर में विराजमान हो गए। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भव्य मंदिर में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा की। सभी दिशाओं से वैदिक मंत्रों की ध्वनि गूंज रही थी।

करीब पांच सौ साल के बाद राम मंदिर के निमार्ण का रास्ता सुप्रीम कोर्ट से खुला। कोर्ट का आदेश आते ही रामनगरी अयोध्या में मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया। और वह दिन भी आ गया जब रामलला की धार्मिक अनुष्ठान के साथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो गई। 5 जून 2025 को राजाराम अपने परिवार के साथ मंदिर में विराजमान हो गए। राम दरबार भी सजा, जिसकी झलक पाने के लिए हजारों भक्त आतुर दिखे।

RELATED POSTS

बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

November 11, 2025
यूपी के स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य कर बोले CM योगी आदित्यनाथ, ‘अब कोई जिन्ना पैदा हुआ तो उसे कर देंगे दफ़न’

यूपी के स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य कर बोले CM योगी आदित्यनाथ, ‘अब कोई जिन्ना पैदा हुआ तो उसे कर देंगे दफ़न’

November 10, 2025

ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर प्रांगण में पंडितों, आचार्यों और संतों का समवेत स्वर, शंखध्वनि और हवन की महक ने एक आध्यात्मिक वातावरण रच दिया था। इसी के साथ ही राजा राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति ने इस गरिमामयी क्षण को और भी दिव्य बना दिया। मुख्यमंत्री ने सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया। इसके बाद राम दरबार की मूर्ति से आवरण हटाया गया।

अयोध्या और काशी के 101 आचार्य वैदिक मंत्रों के साथ धार्मिक अनुष्ठान करवाया।मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है और पूरा वातावरण वैदिक ऊर्जा से गुंजायमान रहा। सुबह 6ः30 बजे से यज्ञ मंडप में सभी आचार्यों के प्रवेश करने के बाद से ही ये अनुष्ठान शुरू होगा था। जिन आठ मूर्तियों को बीते दिन शैय्याधिवास कराया गया था, उन्हें सुबह 6ः45 बजे के आसपास चेतन अवस्था में लाया गया। इसके बाद जल से स्नान कराकर वैदिक मंत्रों का जाप शुरू किया गया है।

श्रीराम जन्मभूमि पर नवनिर्मित भव्य राम मंदिर के पहले तल पर स्थित राजदरबार में आज श्रीराम स्वयं विराजमान होंगे। प्रथम तल का निर्माण पूरा होने के बाद इसमें राम दरबार स्थापित किया गया है और इसकी आज प्राण प्रतिष्ठा कराई गई है। प्रथम तल के साथ ही मंदिर का मुख्य शिखर भी पूर्ण हो चुका है। यह रामजन्मभूमि मंदिर का दिव्य स्वर्ण मंडित शिखर है। इसकी भी विधिवत स्थापना और पूजन संपन्न कराई गई। इस तरह राम मंदिर आज पूर्ण हो चुका है।

5 जून को राम मंदिर में 21 मूर्तियां स्थापित की गईं। इसके साथ ही ईशान कोण शिवलिंग, अग्निकोण श्रीगणेश, दक्षिण मध्य महाबली हनुमान, नैऋत्य कोण सूर्य देव, वायव्य कोण मां भगवती, उत्तर मध्य मां अन्नपूर्णा विराजमान हैं। मुख्य मंदिर प्रथम तल श्रीराम दरबार , दक्षिण पश्चिम परकोटा शेषावतार मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई। प्राण प्रतिष्ठा पर्व पर हजारों की संख्ख में भक्त रामलला मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर पुण्य कमाया।

 

Tags: ayodhyaCM Yogi AdityanathLord Shri Ram's Pran PratishthaRam temple
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

by Vinod
November 11, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। ’कुछ लोग आज भी रहेंगे यहां, खाएंगे यहां का, लेकिन वंदे मातरम का विरोध करेंगे। ‘इन चेहरों को...

यूपी के स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य कर बोले CM योगी आदित्यनाथ, ‘अब कोई जिन्ना पैदा हुआ तो उसे कर देंगे दफ़न’

यूपी के स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य कर बोले CM योगी आदित्यनाथ, ‘अब कोई जिन्ना पैदा हुआ तो उसे कर देंगे दफ़न’

by Vinod
November 10, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एकता पदयात्रा के दौरान बड़ा एलान किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ...

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘याद रखना बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’, जानें फिर बिहार में क्या हुआ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘याद रखना बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’, जानें फिर बिहार में क्या हुआ

by Vinod
November 3, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ धुआंधार रैलियां कर रहे हैं। उन्हें सुनने के लिए हजारों...

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिहार चुनाव में किया खेला, ‘पप्पू, अप्पू और टप्पू’ का जिक्र कर मचा दिया तहलका

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिहार चुनाव में किया खेला, ‘पप्पू, अप्पू और टप्पू’ का जिक्र कर मचा दिया तहलका

by Vinod
November 3, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिहार के चुनावी मैदान में एंट्री हो चुकी है। बिहार...

UP News: ’रन फॉर यूनिटी’ को झंडी दिखाने के बाद बोले सीएम योगी, राष्ट्र की अखंडता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

UP News: ’रन फॉर यूनिटी’ को झंडी दिखाने के बाद बोले सीएम योगी, राष्ट्र की अखंडता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

by Vinod
October 31, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। भारत की अखंडता और एकता के लिए जिन्होंने अपना जीवन समर्पित किया, उन लौह पुरुष सरदार पटेल को...

Next Post
UP News: मायावती ने चंद्रशेखर आजाद को बताया अवसरवादी, फिर ‘मुकदमेबाजी’ का जिक्र कर मचा दी सनसनी

UP News: मायावती ने चंद्रशेखर आजाद को बताया अवसरवादी, फिर ‘मुकदमेबाजी’ का जिक्र कर मचा दी सनसनी

Hisar

Hisar का दानव: विकलांग सीएससी ऑपरेटर ने कैसे किया नाबालिगों का यौन शोषण?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version