Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health tips : प्लास्टिक की बोतल का पानी आपकी सेहत के लिए है ख़तरा, हो सकती ये गंभीर बीमारियां

प्लास्टिक की बोतल में मौजूद पानी में लाखों सूक्ष्म प्लास्टिक कण होते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। यह मस्तिष्क, हृदय, किडनी और फेफड़ों को प्रभावित कर सकते हैं। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए यह अधिक खतरनाक हो सकता है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 25, 2025
in Uncategorized
plastic bottle water health risks
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Health News अक्सर डॉक्टर और सोशल मीडिया पर यह बताया जाता है कि प्लास्टिक की बोतलों या कंटेनर्स में मिलने वाला पानी सेहत के लिए सही नहीं होता। अब यह बात वैज्ञानिक शोध में भी साबित हो चुकी है। शोधकर्ताओं के अनुसार, प्लास्टिक की बोतल में भरे पानी में लाखों छोटे-छोटे प्लास्टिक के कण मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए खतरनाक हो सकते हैं। यह माइक्रो और नैनो प्लास्टिक शरीर में घुलकर मस्तिष्क, हृदय और किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

पुराने जमाने में कैसे रखा जाता था पानी

डाइटिशियन और हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. रश्मि ने बताया कि पहले के जमाने में लोग मिट्टी के घड़ों या तांबे के बर्तनों में पानी रखते थे। आज भी कई ग्रामीण इलाकों में और हमारे दादी-नानी इन बर्तनों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन अब अधिकतर लोग प्लास्टिक की बोतलों में पानी रखते हैं, जिससे सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

RELATED POSTS

Health News: इन Pain Killers का इस्तेमाल कर सकता है आपकी किडनी को damage, जानें लिस्ट में शामिल है किन दवाओं के नाम

Health News: इन Pain Killers का इस्तेमाल कर सकता है आपकी किडनी को damage, जानें लिस्ट में शामिल है किन दवाओं के नाम

May 16, 2025
banned products abroad ketchup samosa disprin red bull

दुनिया भर में बैन, लेकिन भारत में धड़ल्ले से बिक रहे, जानिए कौन से है वह प्रोडक्ट्स और क्या हैं उनके ख़तरे

April 28, 2025

तांबे और मिट्टी के बर्तनों के फायदे

डॉ. रश्मि के अनुसार, मिट्टी और तांबे के बर्तनों से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं, प्लास्टिक की बोतलों में मौजूद माइक्रो प्लास्टिक धीरे धीरे शरीर के अंदर पहुंचकर अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। यह ब्रेन सेल्स को भी प्रभावित कर सकता है, जिससे कई मानसिक और शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा खतरा

प्लास्टिक से बनी चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए, खासकर गर्भवती महिलाओं को। डॉ. रश्मि बताती हैं कि प्लास्टिक के कारण पाचन तंत्र, लीवर और किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। गर्भवती महिलाओं के लिए यह और भी खतरनाक हो सकता है, क्योंकि नैनो प्लास्टिक उनके शरीर के जरिए भ्रूण तक पहुंच सकता है। इसलिए मिट्टी या तांबे की बोतल का उपयोग करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

बोतलबंद पानी में लाखों प्लास्टिक कण 

हाल ही में अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध में पाया गया कि प्लास्टिक की बोतल में रखे गए पानी में लाखों प्लास्टिक के सूक्ष्म कण होते हैं। शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि एक लीटर बोतलबंद पानी में करीब 2.4 लाख प्लास्टिक के कण मौजूद होते हैं। वैज्ञानिकों ने विभिन्न कंपनियों के पानी की जांच करने के बाद यह दावा किया है कि प्लास्टिक के कणों की संख्या पहले के अनुमान से कहीं ज्यादा हो सकती है।

प्लास्टिक के कण कैसे पहुंचते हैं शरीर तक

माइक्रो प्लास्टिक 5 मिमी से छोटे होते हैं, जबकि नैनो प्लास्टिक 1 माइक्रो मीटर से भी छोटे होते हैं। नैनो प्लास्टिक इतने छोटे होते हैं कि वे सीधे पाचन तंत्र और फेफड़ों में प्रवेश कर सकते हैं। यह खून में मिलकर पूरे शरीर में फैल सकते हैं और महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह प्लेसेंटा से होकर गर्भ में पल रहे शिशु तक भी पहुंच सकते हैं, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

प्लास्टिक की बोतल में रखा पानी स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। इसमें मौजूद माइक्रो और नैनो प्लास्टिक शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए इसका खतरा और भी बढ़ जाता है। सुरक्षित रहने के लिए मिट्टी या तांबे के बर्तनों में पानी पीने की आदत डालनी चाहिए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Health Risksplastic pollution
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Health News: इन Pain Killers का इस्तेमाल कर सकता है आपकी किडनी को damage, जानें लिस्ट में शामिल है किन दवाओं के नाम

Health News: इन Pain Killers का इस्तेमाल कर सकता है आपकी किडनी को damage, जानें लिस्ट में शामिल है किन दवाओं के नाम

by Sadaf Farooqui
May 16, 2025

Health News: आजकल सिरदर्द, मसल्स पेन, बुखार या आर्थराइटिस जैसे दर्द के लिए लोग अक्सर पेनकिलर दवाओं का सहारा लेते...

banned products abroad ketchup samosa disprin red bull

दुनिया भर में बैन, लेकिन भारत में धड़ल्ले से बिक रहे, जानिए कौन से है वह प्रोडक्ट्स और क्या हैं उनके ख़तरे

by SYED BUSHRA
April 28, 2025

Products Banned in Abroad हम रोजाना कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। जैसे सुबह उठते ही टूथपेस्ट, और दिन खत्म...

is ic crea harmful for health?

Health news: क्या आइसक्रीम भी आपकी सेहत के लिए हो सकती है खतरनाक, खरीदने से पहले इन बातों का रखे ख़्याल

by SYED BUSHRA
March 28, 2025

 Harmful effects of ice cream : गर्मी के मौसम में ठंडी चीजों की चाहत बढ़ जाती है, और आइसक्रीम का...

noise cancelling headphones health risks

Noise Cancelling Headphones कैसे होता है कान को फायदे से ज्यादा नुकसान क्या हेडफोन हमारी सेहत बिगाड़ रहे हैं

by SYED BUSHRA
February 20, 2025

noise cancelling headphones health risks आजकल हम काम और जिंदगी की भागदौड़ में इतने उलझ गए हैं कि अपने खान-पान...

Intermittent fasting: युवाओं के लिए कितना सेफ़ है इंटरमिटेंट फ़ास्टिंग,प्लान फ़ॉलो करने से पहले जान लें ज़रूरी बातें

Intermittent fasting: युवाओं के लिए कितना सेफ़ है इंटरमिटेंट फ़ास्टिंग,प्लान फ़ॉलो करने से पहले जान लें ज़रूरी बातें

by Sadaf Farooqui
February 18, 2025

Intermittent fasting: 14 फरवरी को एक नई स्टडी सामने आई, जिसमें बताया गया है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग, जो वजन घटाने...

Next Post
Trump

Trump Reciprocal Tariff Plan: भारत-चीन पर असर, वैश्विक व्यापार पर मंडराते खतरे

Mahakumbh 2025 corporate branding investment

Mahakumbh 2025: कंपनियों ने ब्रांडिंग और प्रचार में लगाए कितने हज़ार करोड़ रुपये ,जमकर उठाया इस मौके का फ़ायदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version