PM मोदी ने BJP नेता BL वर्मा के जन्मदिन के खास अवसर पर लिखा ये खास पत्र

आज केंद्रीय  राज्य  मंत्री  और  बीजेपी  के  वरिष्ठ  नेता  माननीय बी एल वर्मा  जी  के  जन्मदिन है। इस शुभ अवसर बीजेपी के तमाम दिग्गजों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

आपको बता दें प्रधानमंत्री  श्री  नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री  श्री  अमित  शाह, उपमुख्यमंत्री  श्री  केशव प्रसाद  मौर्य , उप मुख्यमंत्री  श्री  बृजेश पाठक और  तमाम  बड़े  बीजेपी  के  नेताओं  और  कार्यकर्ताओं  ने  उन्हें  जन्मदिन  की  बधाई  दी।

वहीं पीएम मोदी  ने वरिष्ठ  नेता  माननीय बी एल वर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि आपको जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं। तो वहीं उन्होंने कहा मानव जीवन ईश्वर का अनुपम उपहार है और एक राजनेता के रूप में आपके जीवन को जनकल्याण और राष्ट्र सेवा में समर्पित करना सौभाग्य की बात है।

साथ ही उन्होंने लिखा कि मुझे खुशी है कि केंद्रीय मंत्रीमंडल में मेरे साथी के रुप आप उत्कृष्ट योगदान दे रहे है।  देश और समाज के शक्तिकरण में आपकी दृढ़ इच्छा शक्ति सकारात्मक सोच, कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली की भुमिका उल्लेखनीय है।

मेरे कामना है कि आप निरंतर नव उर्जा के साथ राष्ट्रनिर्माण के मिशन में जुटे रहें और नित नई ऊंचाईयों को प्राप्त करें।

ईश्वर आपको दिर्घायु बनाए और इन्हीं शुभकामनाएं सहित आपका नरेंद्र मोदी।

ये भी पढ़े-अभिषेक कौशिक ने आगरा में राज्य ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

Exit mobile version