Monday, November 3, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

POCSO Case on BS Yediyurappa: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ POCSO Case के तहत गैर-जमानती वारंट जारी

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
June 13, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, देश
POCSO Case on BS Yediyurappa
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

POCSO Case on BS Yediyurappa: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ बेंगलुरु की अदालत ने आज, गुरुवार (13 जून), को (POCSO Case on BS Yediyurappa) मामले में गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

पुलिस के अनुसार, येदियुरप्पा पर एक 17 वर्षीय लड़की की मां की शिकायत के आधार पर पॉक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने इस साल 2 फरवरी को बेंगलुरु के डॉलर्स कॉलोनी में अपने आवास पर एक बैठक के दौरान उस लड़की का यौन उत्पीड़न किया।

RELATED POSTS

Karnataka

Karnataka: येदियुरप्पा की जमानत अवधि बढ़ी, यौन उत्पीड़न मामले में दाखिल चार्जशीट में लगाए गए ये आरोप

June 28, 2024

येदियुरप्पा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

इस समय येदियुरप्पा दिल्ली में हैं। उनके खिलाफ पॉक्सो मामले की जांच कर रही सीआईडी ने अदालत से येदियुरप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की याचिका दायर की थी, जिसे अब मंजूर कर लिया गया है। गृह मंत्री ने पहले कहा था कि जरूरत पड़ने पर सीआईडी येदियुरप्पा को गिरफ्तार कर सकती है।

सीआईडी ने येदियुरप्पा को 12 जून को इस मामले में पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन येदियुरप्पा ने कहा था कि वह दिल्ली में हैं और 17 जून को सीआईडी के सामने पेश होंगे।

क्या है पूरा मामला?

14 मार्च को एक महिला ने बेंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि येदियुरप्पा ने उसकी नाबालिग बेटी का यौन शोषण किया था जब वे दोनों किसी काम से येदियुरप्पा के घर गए थे। मामला गंभीर होने पर कर्नाटक सरकार ने इसकी जांच सीआईडी को सौंप दी थी। बीएस येदियुरप्पा इस मामले में एक बार सीआईडी के सामने पेश भी हुए थे।

यह भी पढ़ें : सीसीटीवी खंगाले, घाटी छान मारी, दहशतगर्दों का काउंटडाउन, अब सेना लेगी रियासी का बदला

शिकायतकर्ता महिला की हो चुकी है मौत 

इस बीच, 26 मई को शिकायतकर्ता महिला की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से बीमार थी। इसके बाद पीड़िता के भाई ने कर्नाटक हाई कोर्ट में एक रिट पिटीशन दर्ज कर येदियुरप्पा की गिरफ्तारी की मांग की थी।

वहीं, येदियुरप्पा ने इस पॉक्सो मामले को खारिज करने के लिए अदालत में याचिका दायर की थी और अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया था। हालांकि, अब गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद येदियुरप्पा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Tags: POCSO Case on BS Yediyurappa
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Karnataka

Karnataka: येदियुरप्पा की जमानत अवधि बढ़ी, यौन उत्पीड़न मामले में दाखिल चार्जशीट में लगाए गए ये आरोप

by Mayank Yadav
June 28, 2024

Karnataka: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की जमानत अवधि शुक्रवार को बढ़ा दी गई। एक महिला ने पूर्व सीएम...

Next Post
mallikarjun-kharge-on-thursday-targeted-prime-minister-narendra-modi-over-alleged-irregularities-in-neet-exam-2024

मोदी राज में 'पैसे दो-पेपर लो' का हो रहा खेल, Mallikarjun Kharge ने पीएम पर किया हमला

Yummo Ice Cream

Yummo Ice Cream: लंच के बाद मंगाई आईस क्रीम, मिली कटी हुई उंगली, मामले से हर कोई हैरान, पुलिस कार्यवाही जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version