Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

सहारनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक लाख के इनामी बदमाश इमरान को एनकाउंटर में किया ढेर

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने बड़ा एक्शन किया है। जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र स्थित देर रात पुलिस ने एक लाख के इनामिया बदमाश इमरान को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

Vinod by Vinod
October 6, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, क्राइम
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने बड़ा एक्शन किया है। जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र स्थित देर रात पुलिस ने एक लाख के इनामिया बदमाश इमरान को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मारे गए बदमाश पर दर्जनभर से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। बदमाश की पुलिस कई माह से तालाश कर रही थी। मृतक के पास पुलिस ने पिस्टल, कारतूस सहित एक बाइक बरामद की हैं। बदमाश द्धारा चलाई गई गोली से एसएचओ भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी शामली जनपद के सोंटा रसूलपुर गांव निवासी बदमाश इमरान किसी वारदात को अंजाम देने के लिए देहरादून-अम्बाला हाइवे पर अपने एक अन्य साथी के साथ आया हुआ था। सटीक सूचना पर गागलहेड़ी पुलिस टीम ने ने थाना सरसावा पुलिस के साथ मिलकर बदमाश की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने बदमाश को सरेंडर करने को कहा, जिस पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाब में फायर किए। जवाबी कार्रवाई में बदमाश इमरान मारा गया। इस मुठभेड़ में थाना प्रभारी गागलहेड़ी भी गोली लगने से घायल हो गए। मृतक बदमाश
करीब 1 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

RELATED POSTS

UP Police

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस: 23 अपर पुलिस अधीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

November 9, 2025
पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

November 9, 2025

पुलिस ने बताया कि इमरान ने रविवार को थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में बाइक लूटकर फरार हुआ था। इमरान की तालाश पुलिस कर रही थी। सटीक सूचना पर उसे घेर लिया गया और मुठभेड़ के दौरान वह मारा गया। बताया जा रहा है कि मृतक इमरान महताब का साथी था, जो हाल ही में मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में मारा गया था। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल 32 बोर और 18 खोखा और 10 जिंदा कारतूस समेत एक लूटी गई बाइक भी बरामद की हैं। एनकाउंटर के दौरान घायल हुए थाना प्रभारी को इलाज में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि इमरान लूट और डकैती जैसे कई मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम भी रखा था।

पुलिस के मुताबिक मारा गया बदमाश राह चलते लोगों को अपना शिकार बनाता था। इमरान अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम देता था। इमरान को बाइक लुटेरा के नाम से भी जाना जाता था। रविवार को इमरान ने बाइक लूटी थी। इमरान कईबार जेल भी जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से अपराधिक वारदातों को अंजाम देने लगता। पिछले कई माह से वह फरार चल था। पुलिस की टीमें बदमाश की तालाश में जुटी थीं।

 

 

Tags: criminal Imran killedencounter in Saharanpursaharanpur policeUP PoliceUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

UP Police

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस: 23 अपर पुलिस अधीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

by Mayank Yadav
November 9, 2025

UP Police Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक दक्षता और व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद में एक बार फिर...

पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

by Vinod
November 9, 2025

कानपुर। बिठूर के एक होटल में यूपी एएसआईकॉन का आयोजन किया गया। जिसमें देश के नामी-गिरामी डॉक्टर्स ने शिरकत की।...

BJP विधायक और RPF जवान के बीच हुई हाथापाई, PM मोदी के दौरे से वक्त हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे से मची सनसनी

BJP विधायक और RPF जवान के बीच हुई हाथापाई, PM मोदी के दौरे से वक्त हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे से मची सनसनी

by Vinod
November 8, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए हुए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा बीजेपी...

कौन है ‘IAS’ गौरव कुमार, जिन्होंने बिहार चुनाव में खपाने के लिए मोकामा के मुकुंद माधव को दिए 1 करोड़ रुपए

कौन है ‘IAS’ गौरव कुमार, जिन्होंने बिहार चुनाव में खपाने के लिए मोकामा के मुकुंद माधव को दिए 1 करोड़ रुपए

by Vinod
November 8, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव की 121 सीटों के लिए मतदान 6 नवंबर को संपन्न हो गया। बांकि सीटों...

कौन है मेरठ का मोहम्मद नदीम, जिसकी श्रीनगर में हुई गिरफ्तारी, जानें वेस्ट यूपी से अब तक कितने पकड़े गए ISI के आतंकी

कौन है मेरठ का मोहम्मद नदीम, जिसकी श्रीनगर में हुई गिरफ्तारी, जानें वेस्ट यूपी से अब तक कितने पकड़े गए ISI के आतंकी

by Vinod
November 8, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क।  जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के डल झील से सटे डलगेट क्षेत्र में नाका चेकिंग के पुलिस ने बाइक...

Next Post
हसबैंड-वाइफ में हो अनबन तो करवा चौथ पर करें ये उपाय, खत्म हो जाएगी रार और रिश्ते में आएगी मिठास

हसबैंड-वाइफ में हो अनबन तो करवा चौथ पर करें ये उपाय, खत्म हो जाएगी रार और रिश्ते में आएगी मिठास

Lucknow

कफ सिरप विवाद के बीच यूपी में सरकारी दवा पर नया बवाल! रैपर खोलते ही चूरन बनी गोली, मरीजों में दहशत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version